- Hindi News
- National
- Sawai Madhopur News Rajasthan News Various Programs Organized On Women39s Day Across The District
जिलेभर में महिला दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम
जिलेभर में रविवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों एवं संस्थाओं द्वारा महिलाओं का सम्मान किया गया। साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
नेहरू युवा केन्द्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में पूर्व सीएमएचओ बी.एल. बंसल, होम्योपैथिक डॉक्टर निधि शर्मा, इंद्रा देवी मौजूद रहे। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राजेन्द्र कुमार मीना ने बताया कि कार्यक्रम में अथितियों ने महिला सशक्तिकरण व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में बताया। साथ ही महिलाओं को कोरोना वायरस के बारे में भी जानकारी दी। डॉ. निधि शर्मा ने महिलाओं को घूंघट प्रथा समाप्ति, बालिका शिक्षा, बाल विवाह रोकथाम, जागरूकता कार्यक्रम एवं समाज में व्याप्त प्रथाओं पर रोक लगाने व महिलाओं को अपने अधिकारो के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ को एक डस्टबिन प्रदान की गई। कार्यक्रम समापन पर सभी महिलाओं को कोरोना वायरस से बचने के लिए काढ़ा पिलाया गया। इस अवसर पर रजत भारद्वाज, महेन्द्र कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
इसी तरह खुशी महिला सेवा समिति की ओर से भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। डायरेक्टर अनिता गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में मंजू शर्मा, दीपिका, पार्षद अल्का शर्मा, डॉ. अलिता आदि मौजूद थीं। इस अवसर पर महिलाओं का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। साथ ही वक्ताओं द्वारा महिलाओं को
आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित
किया गया। इस अवसर पर कई महिलाएं मौजूद थीं।
सवाई माधोपुर|कार्यक्रम में महिलाओं को जानकारी देते वक्ता।
सवाई माधोपुर| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खुशी महिला सेवा समिति की ओर से आयोजित हुए कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं।