- Hindi News
- National
- Bonli News Rajasthan News Villagers Should Vote Without Fear Collector Sp Has Made Arrangements To Check Sensitive Centers
ग्रामीण भयमुक्त होकर करे मतदान, कलेक्टर-एसपी ने संवेदनशील केन्द्रों की जांची व्यवस्था
सवाई माधोपुर|जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस.पी. सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने शुक्रवार को सवाई माधोपुर पंचायत समिति क्षेत्र के गांवों का दौरा कर लोगों को भयमुक्त होकर पंचायत चुनाव में मतदान करने का आग्रह किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सूरवाल, मैनपुरा, जडावता, लोरवाडा, जटवाडा, अजनोटी सहित अन्य गांवों का दौरा किया। उन्होंने संवेदनशील मतदान केन्द्रों का जायजा लिया। कलेक्टर डॉ. सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि प्रशासन निष्पक्ष, स्वतंत्र, शांतिपूर्वक एवं पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह से कृत संकल्पित है। प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है।