- Hindi News
- National
- Bonli News Rajasthan News Waste Flowing Water From Damaged Drinking Water Line
क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन से व्यर्थ बह रहा पानी
सवाईमाधोपुर|आदर्शनगर-ए स्थित अणुव्रत भवन के सामने क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन ने व्यर्थ बहता पानी।
सवाईमाधोपुर| जलदाय विभाग क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को दूरस्त करने को लेकर कितना सतर्क है, इस बात का अंदाजा आदर्शनगर-ए स्थित अणुव्रत भवन के सामने कई माह से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन से आसानी से लगाया जा सकता है। क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को दुरस्त करवाने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों से आग्रह किया गया, लेकिन इस सम्बन्ध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन से पानी व्यर्थ बहता रहता है। लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आदर्शनगर-ए स्थित अणुव्रत भवन के सामने कई माह से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त है। इससे पेयजल लाइन से पानी रिसकर सड़क पर फैल रहा है।