पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sawai Madhopur News Rajasthan News Woman39s Honor On 17th Enthusiasm Among Women

नारी का सम्मान 17 को, महिलाओं में बन रहा उत्साह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सामाजिक सरोकारों के तहत विनायक आइस पार्लर के तत्वावधान में नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम 17 मार्च को दोपहर 1.30 बजे से आलनपुर स्थित दुर्ग पैलेस में होगा। कार्यक्रम में केवल महिलाओं को ही प्रवेश दिया जाएगा।

दैनिक भास्कर इसमें मीडिया पार्टनर रहेगा। कार्यक्रम संयोजक विरेंद्र सिंह धाभाई ने बताया कि इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम समन्वयक ललिता सैनी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत महिलाओं के लिए मोटिवेशन सेमीनार, बंपर ड्रा, एकल ड्रा प्रतियोगिता होगी। पात्र महिलाओं का चयन निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा। सम्मान के योग्य महिलाओं को सूचना दी जाएगी। कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में उत्साह बना हुआ है। अब तक करीब दो दर्जन आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। संबंधित महिला अपने संदर्भ में एक सादा कागज पर लिखकर विनायक आइस पार्लर नेहानगर हाउसिंग बोर्ड में 14 मार्च शाम तक अपना आवेदन जमा करा सकती हैं। सम्मान समारोह के लिए ऐसी महिलाएं जिन्होंने व्यक्ति, राष्ट्र, समाज के लिए कार्य किया है, इसके अलावा शिक्षा, सामाजिक सरोकार, मानव सेवा भाव आदि कार्य किए हों, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत एकल डांस प्रतियोगिता होंगी, जिसमें केवल महिलाएं ही भाग ले सकेंगी। प्रतियोगिता के लिए व्हाट्सएप नंबर 8112256121 पर भेज सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9414030866 पर संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग, विश्वास हॉस्पिटल, उत्सव संस्कार, सुरभि सीनियर सेकंडरी स्कूल, इम्मानुएल स्कूल सहयोगी रहेंगे।

बैठक में प्रतिभा सम्मान का लिया निर्णय

सवाई माधोपुर|सैनी माली समाज जिला सवाई माधोपुर की बैठक आलनपुर स्थित कार्यालय पर समाज के जिलाध्यक्ष सचिन सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिला प्रवक्ता राजेश सैनी ने बताया कि बैठक में 11 अप्रैल को सैनी छात्रावास में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाने एवं प्रतिभा सम्मान समारोह करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओ.पी. सैनी रिटायर्ड आईएएस अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्थान सरकार, अति विशिष्ट अतिथि शंकरलाल सैनी अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर होंगे।

खबरें और भी हैं...