पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khirni News Rajasthan News Youth Drowned While Taking Bath No Clue Even After Two Days

नहाते समय युवक पानी में डूबा, दो दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोलंदा पंचायत के मोतीपुरा गांव के पास बनास नदी में स्थित चणक्यादह पर सोमवार को खिरनी से कुछ युवक पिकनिक मनाने के लिए गए हुए थे। इस दौरान वहां नहाते समय एक युवक गहरे पानी में चला गया और अचानक से डूबने लगा। उनके साथ आए अन्य युवकों ने उसे ढूंढ़ने का प्रयास किया। साथ ही पास के गांव से भी गोताखोरों को बुलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अगले दिन मंगलवार को भरतपुर और कोटा से भी टीमों को बुलाया गया, लेकिन उन्हें भी सफलता नहीं मिली। बुधवार को भी टीमों व ग्रामीणों द्वारा युवक को ढूंढ़ने का प्रयास किया गया।

शहर सवाई माधोपुर के मिर्जा मोहल्ला निवासी वसीउददीन अली ने बताया कि उसका 22 वर्षीय पुत्र आरिसुद्दीन खान अपने रिश्तेदार के यहां खिरनी आया हुआ था। वहां से 15-20 लोग सोमवार को दोपहर 12 बजे पिकनिक करने के लिए चणक्यादह पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद कुछ युवक चणक्यादह में नहाने लग गए तथा कुछ दाल-बाटी बनाने में लग गए। आरिसुद्दीन नहाते-नहाते चणक्यादह के बीच में चला गया और पानी में डूबने लगा। उसके चिल्लाने पर साथ में आए युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में चला गया। काफी कोशिश करने के बाद भी वह नहीं मिला। पास ही भेड़-बकरियां चराने वालों को सूचना करने पर उन्होंने पास के गांव मोतीपुरा के कुछ तैराकों को बुलाया। सूचना मिलते ही मोतीपुरा गांव के मोहर सिंह, भरत लाल गुर्जर, विजेन्द्र सिंह, नरसी, देवराज, नवल सिंह, मनराज, रामसागर बैंसला, रामसिंह सहित अन्य लोगों ने लगभग दो घंटे तक उसे ढूंढा, लेकिन युवक नहीं मिला। देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र गई। सूचना मिलते खिरनी चौकी प्रभारी मुरारी लाल मय जाब्ता, बौंली थाने के एसएचओ हेमेन्द्र सिंह भी मय जाब्ता, मलारना डूंगर तहसीलदार किशन मुरारी, पटवारी मुनीम मीणा, खिरनी सरपंच रूप सिंह डोई, जोलंदा सरपंच विजेन्द्र सिंह गुर्जर आदि मौके पहुंचे। अधिकारियों ने सवाई माधोपुर कंट्रोल रूम से सिविल डिफेंस की टीम के सादाब खान, कादिर मोहम्मद अकरम, सुरज्ञान मीणा, ज्ञान सिंह, भीमराज को भी मौके पर बुलवाकर उसे तलाश किया गया, लेकिन सूर्यास्त तक उन्हें सफलता नहीं मिली। अहम बात यह है कि इस समय बनास नदी में किसी प्रकार का बहाव नहीं है और चणक्यादह में पानी पूरी तरह ठहरा हुआ हैं। इस कारण युवक बह कर आगे जाने की भी कोई संभावना नहीं हैं। फिर भी युवक का नहीं मिलना हैरान की बात हैं। मलारना डूंगर तहसीलदार किशन मुरारी मीणा का कहना है कि सवाई माधोपुर के मिर्जा मोहल्ला निवासी आरिसुद्दीन (22) खिरनी से अपने रिश्तेदारों के साथ सोमवार को पिकनिक मनाने के लिए चणक्यादह गए हुए थे। वहां नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। सूचना पर हमने सवाई माधोपुर से रेस्क्यू टीम बुलवाकर युवक को तलाश किया, लेकिन युवक का पता नहीं चला।

इधर बन रहे थे दाल-बाटी- चूरमा और बनास ये हादसा हो गया

सोमवार को पानी में डूबे युवक का पता नहीं चलने पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भरतपुर से बुलाई गई एसडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को सुबह 9 बजे से युवक को ढूंढ़ना शुरू किया। दोपहर करीब चार बजे तक उन्होंने युवक को ढूंढ़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच सवाई माधोपुर से डिप्टी ग्रामीण राजेश राजोरा भी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। इसके बाद कोटा से एसडीआरएफ की एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया और उन्होंने भी चार बजे से युवक को ढूंढ़ना शुरू किया, लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। बुधवार को भी दिनभर युवक को ढूंढ़ा गया।

खिरनी। चणक्यादह में युवक को तलाश करती एसडीआरएफ की टीम।

भरतपुर और कोटा से एसडीआरएफ बुलाई, नहीं मिला युवक

पानी में डूबा आरिसुद्दीन खान।
खबरें और भी हैं...