महिला सेे ज्यादती के बाद हत्या की, पति पहुंचा तो उसे भी पीटकर भागा गांव का युवक
नदबई (भरतपुर)। गांव बहरामदा में शनिवार दिन में करीब 1 बजे घर में अकेली महिला 30 वर्षीय रेखा की दुष्कर्म के बाद हत्या...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 01, 2018, 06:10 AM IST
नदबई (भरतपुर)। गांव बहरामदा में शनिवार दिन में करीब 1 बजे घर में अकेली महिला 30 वर्षीय रेखा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए आरोपी को पकड़ लिया है। इस मामले में मृतका के पति मोहरपाल ने ज्यादती के बाद हत्या और लूटपाट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी गब्बर सिंह से पूछताछ कर रही है।
बहरामदा निवासी मोहरपाल पुत्र रूपनसिंह नाई ने थाने में मामला दर्ज कराया है। इसमें कहा गया है कि शनिवार सुबह वो 6 बजे भट्टे पर मजदूरी करने के लिए चला गया। घर पर उसकी प|ी रेखा अकेली थी। जब वह दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर वापस अाया तो उसे घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला उसने आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खुला तो मैं दरवाजा तोड़ दिया। अंदर गया तो देखा कि रेखा मृत अवस्था में नीचे पड़ी है और एक कोने में गांव का सत्यवीर उर्फ गब्बर पुत्र गोवर्धन जाट खड़ा मिला। कारण पूछने पर आरोपी गब्बर ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी और सोने की चैन, कानों के कुंडल, मोबाइल छीन लिए और भाग गया। साथ ही रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसकी प|ी के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया और बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.बहरामदा निवासी मोहरपाल पुत्र रूपनसिंह नाई ने थाने में मामला दर्ज कराया है। इसमें कहा गया है कि शनिवार सुबह वो 6 बजे भट्टे पर मजदूरी करने के लिए चला गया। घर पर उसकी प|ी रेखा अकेली थी। जब वह दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर वापस अाया तो उसे घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला उसने आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खुला तो मैं दरवाजा तोड़ दिया। अंदर गया तो देखा कि रेखा मृत अवस्था में नीचे पड़ी है और एक कोने में गांव का सत्यवीर उर्फ गब्बर पुत्र गोवर्धन जाट खड़ा मिला। कारण पूछने पर आरोपी गब्बर ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी और सोने की चैन, कानों के कुंडल, मोबाइल छीन लिए और भाग गया। साथ ही रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसकी प|ी के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया और बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Shahjahanpur News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: महिला सेे ज्यादती के बाद हत्या की, पति पहुंचा तो उसे भी पीटकर भागा गांव का युवक
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)