पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jetsar News Rajasthan News 10th Board Exam Starts 1046 Students Didn39t Come On First Day

10वीं बाेर्ड परीक्षा शुरू, पहले दिन 1046 विद्यार्थी नहीं अाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीगंगानगर| अाठवीं व दसवीं कक्षा की बाेर्ड परीक्षा गुरुवार से शुरू हुई। दाेनाें कक्षाअाें के विद्यार्थियाें की पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। जिले में अाठवीं कक्षा के 29498 विद्यार्थी पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा में शामिल हुए। दाेपहर दाे से शाम साढ़े चार बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए जिले में 170 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक ने बताया कि दसवीं कक्षा परीक्षा के लिए 136 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बाेर्ड व विभागीय उड़न दस्ताें ने स्कूलाें में परीक्षा केंद्राें का निरीक्षण किया। नकल का काेई मामला सामने नहीं अाया। दसवीं के जिले में 28961 विद्यार्थी शामिल हुए तथा 1046 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा का समय सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक रहा। दाेनाें की कक्षाअाें की परीक्षा शांतिपूर्ण रही। सुरक्षा व नकल की राेकथाम के लिए परीक्षा केंद्राें पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
खबरें और भी हैं...