पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News 11 Lakhs Will Be Benefited By Ending The Charge On The Minimum Amount

न्यूनतम राशि पर चार्ज खत्म होने से 11 लाख को मिलेगा फायदा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में कटौती, सभी के तरह के लोन की दर को कम किया

देवलीलाल मेहरा ने बताया कि इससे पहले दिन में बैंक ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की थी। एफडी की दर कम करने का कारण एमसीएलअार की दर 7.85 से घटाकर 7.75 करना है। इसके चलते एफडी की दर अाैर सभी तरह के लाेन की दर काे कम कर दिया गया है। एफडी की नई दरें 10 मार्च से प्रभाव में आ गई हैं। महीने में यह दूसरी बार है जब बैंक ने ब्याज दर में कटौती की है। सात दिन से 45 दिन की एफडी पर ब्याज दर अब 4 प्रतिशत होगी, जो पहले 4.50 प्रतिशत थी। एक साल से दो साल की अवधि के लिए जमा पर ब्याज दर को 6 प्रतिशत से घटाकर 5.90 प्रतिशत कर दिया गया है। बुजुर्गों के लिए इसी अवधि में अब 6.50 प्रतिशत के बजाय 6.40 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।

खबरें और भी हैं...