- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News 128 Crore Outstanding 138 Shops Including Cinema Big Bazaar In Cgr Seized
1.28 करोड़ बकाया, सीजीआर में सिनेमा, बिग बाजार सहित 138 दुकानें जब्त
समय पर ऋण अदा नहीं करना सीजीअार माॅल संचालकाें काे भारी पड़ा। अाेबीसी शाखा ने माॅल के कई शाेरूम अपने कब्जे में ले लिए। अाेरियंटल बैंक अाॅफ काॅमर्स के एजीएम नारायण शर्मा ने बताया कि हनुमानगढ़ मार्ग स्थित इस माॅल पर बैंक ने सरफेसी एक्ट के तहत वसूली की कार्रवाई की है। इसके तहत मैसर्स चाैधरी बिल्डमार्ट प्राइवेट लिमिटेड की कई अचल संपत्ति जब्त कर ली।
बैंक के प्राधिकृत अधिकारी ने ऋण वसूली के लिए 4 फरवरी 2019 काे एक डिमांड नाेटिस मैसर्स चाैधरी बिल्डमार्ट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुनील कुमार, अादित्य कुमार व जमानतदार अमनदीप तरड़, अाेमप्रकाश तरड़, सुनील कुमार, अादित्य कुमार काे जारी किया। इसमें 3 कराेड़ 80 लाख 36 हजार 626 कराेड़ रुपए का भुगतान 60 दिन के भीतर करने के लिए कहा गया। ऋणी/जमानतदार पूरी राशि का भुगतान नहीं कर पाए। इस पर बैंक ने कार्रवाई कर अचल संपत्ति अपने कब्जे में ली।
बिग बाजार, पार्किंग, फूड काेर्ट, गाेल्ड सिनेमा सहित कई शाेरूम अब बैंक के कब्जे में: बैंक की कारर्वाई के तहत सीजीअार माॅल स्थित बैंक के पास बंधक रखी गई अचल संपत्तियाें काे अामजन न ताे खरीद सकेंगे अाैर नहीं गिरवी अादि रख सकेंगे।
इन संपत्तियाें के संबंध में किया गया काेई भी लेनदेन बैंक शाखा की बकाया राशि के अध्याधीन हाेगा।
बैंक ने सीजीअार माॅल स्थित तहखाना व भूतल अपने कब्जे में ले लिया है। इसमें तहखाना तल पार्किंग एवं बिग बाजार (भूतल एवं ऊपरी भूमि तल) शामिल है। भूतल में 18 शाेरूम, काॅफी शाॅप, प्रथम मंजिल में मिनी एंकर व 19 शाेरूम, दूसरी मंजिल में मिनी एंकर व 26 शाेरूम, तीसरी मंजिल में फर्नीचर मार्ट एंकर क्षेत्र में 9 शाेरूम व 32 कियाेस्क, चाैथी मंंजिल में फूड काेर्ट, गाेल्ड सिनेमा व मेन गेट, पांचवी मंजिल में 20 शाेरूम, छठी मंजिल में 18 कार्यालय बैंक ने अपने कब्जे में लिए हैं। यदि मालिक बैंक का ऋण चुकता कर देते हैं ताे बैंक अपनी कार्रवाई राेक सकता है।