- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News 146 Girls Of 9th Got Happiness When They Got Bicycles
9वीं की 146 छात्राओं को साइकिलें मिली तो खुशी झलकी
श्रीगंगानगर| बेटियां हमारे समाज की आन बान और शान हैं तथा जिस घर में बेटी न हो, वह आंगन सूना होता है। केंद्र व राज्य सरकारें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान कर रही हैं। यह बात बुधवार काे सुबह मटका चाैक स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक कन्या विद्यालय में आयोजित साइकिल कार्यक्रम में बताैर अतिथि विधायक राजकुमार गाैड़ ने कही। उन्हाेंने कहा कि बेटियां रक्षा क्षेत्र में भी अपने उत्तरदायित्वों को पूरा कर रही हैं। वृद्ध आश्रम में जब बुजुर्गों को देखते हैं तो यह लगता है कि हमारे संस्कार कहां लुप्त हो रहे हैं। हमारी संस्कृति वृद्ध जनों का सम्मान तथा उनकी सेवा करने की है। वर्ष में लगभग चार से अधिक बार बेटियों की पूजा की जाती है अाैर हम उन्हें बहुत आदर के साथ घर बुलाकर भोजन करवाते है। इस प्रकार का बेटियों के प्रति सम्मान हमेशा बना रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा बिना शिक्षा के न रहे। शत-प्रतिशत बालक-बालिकाओं को शिक्षा लेनी चाहिए। कार्यक्रम की शुरुअात अतिथियाें ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की। कार्यक्रम में कक्षा 9 में अध्ययनरत 146 छात्राओं को निशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। साइकिलें पाकर बालिकाअाें के चेहरे पर खुशी झलक उठी। इससे पहले प्रधानाचार्य नरेश शर्मा ने अतिथियों का स्वागत कर विद्यालय की गतिविधियों की जानकारियां दी।
कार्यक्रम में कलेक्टर शिव प्रसाद मदन नकाते ने कहा कि वर्तमान समय में बालिकाएं शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। होनहार बालिकाओं को निशुल्क साइकिलें तथा दूर से आने वाली बालिकाओं को ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना का लाभ व छात्रवृत्तियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक ऐसा शस्त्र है, जिसकी ताकत से अपने भविष्य को संवारा जा सकता है। विद्यार्थियों को अभी से ही अपनी दिशा व उद्देश्य को निर्धारित कर काम करना होगा, मेहनत के बल पर अपने मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अमरजीत लहर, पार्षद प्रदीप चाैधरी, राजकुमार जोग, राजेश शर्मा, महेश चौहान सहित एसडीएमसी व एसएमसी के सदस्य तथा विद्यालय स्टाफ व बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल हुए। मंच संचालन वेद पाहवा ने किया।