- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News 17 March Of The Budget Meeting Of The City Council
नगर परिषद की बजट बैठक 17 मार्च काे
श्रीगंगानगर। नगरपरिषद के नए बाेर्ड के कार्यकाल की पहली बजट बैठक 17 मार्च काे हाेगी। इसमें सभापति करूणा चांडक शहर के विकास के नाम पर गत वित्तीय वर्ष से 10 कराेड़ अधिक 202.83 कराेड़ का अनुमानित बजट सदन के समक्ष रखेंगी। अधिकारियाें काे बैठक के दाैरान जवाब देना हाेगा कि पिछला बजट शहर में कहां खर्च हुअा। पार्षदाें का कहना है कि बैठक के दाैरान सभापति व अायुक्त से पूछा जाएगा कि पिछले बाेर्ड के अंतिम वित्तीय वर्ष में 192.18 कराेड़ का बजट पास हुअा वह शहर के किन विकास कार्याें पर खर्च हुअा, इसका ब्याैरा लिया जाएगा। हर साल 10-12 कराेड़ बजट बढ़ाकर पेश करने के पीछे की मंशा है अाैर पूर्व में पास बजट काे कहां लगाया गया, इसकी भी जानकारी मांगेंगे।