- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News 180 Quintal Poppy Recovered From Oil Tanker After Traffickers 2 Apprehended
तस्करों का पीछा कर ऑयल टैंकर से 1.80 िक्वंटल पोस्त बरामद, 2 पकडे़
सिटी पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार को सूरतगढ़-श्रीगंगानगर हाइवे पर मानकसर ओवरब्रिज के निकट 2 जनों को 1 क्विंटल 80 किलो पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, तस्करी में प्रयुक्त पंजाब नंबर का ऑयल टैंकर भी जब्त किया है। सीआई रामकुमार लेघा ने बताया कि एसपी हेमंत शर्मा व डीएसपी विद्याप्रकाश के निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ जारी अभियान के तहत दोपहर करीब सवा 1 बजे पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक टैंकर काे रुकवाकर तलाशी ली तो खाली ऑयल टैंकर से 9 प्लास्टिक के कट्टों में पीसा हुआ डोडा पोस्त बरामद हुआ। अाराेपियाें से नाम पूछने पर उन्हाेंने अपना नाम चालक गुरमेल सिंह (29) पुत्र जगसीर सिंह निवासी देवीवाला पुलिस थाना कोटकपूरा, जिला फरीदकोट (पंजाब) व खलासी मंजीत सिंह (40) पुत्र करतार सिंह निवासी रामगढ़ भूंदड (बठिंडा) का रहने वाला बताया। पुलिस ने आरोपियाें को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। मामले की जांच सदर एसएचओ पवन कुमार को सौंपी गई है। एसएचओ ने बताया कि आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस टीम में एएसआई धमेंद्र सिंह, कांस्टेबल इंद्राज पूनियां, दौलतराम, हनुमान व इंद्राज गोदारा शामिल थे।
पुलिस को देख नाका तोड़कर भागे, तो पीछा कर पकड़ा तस्करों को:- सीआई लेघा ने बताया कि पुलिस टीम के इंद्राज पूनियां को पोस्त तस्करी की सूचना मिलने पर टीम ने हाईवे पर नाका लगा दिया। इसी दौरान बीकानेर की ओर से ऑयल टैंकर आता हुआ दिखा। पुलिस ने नाका लगाकर टैंकर को रुकने का इशारा किया तो चालक ने नाका तोड़कर टैंकर को सूरतगढ़-श्रीगंगानगर हाइवे की ओर भगा ले गया। इस पर पुलिस टीम ने ऑयल टैंकर का पीछा कर टैंकर को माणकसर ओवरब्रिज के निकट रोक लिया। चालक गुरमेल टैंकर से उतरकर खेतों की ओर भाग गया। इस पर एएसआई धमेंद्र व कांस्टेबल इंद्राज ने चालक का पीछा कर उसे पकड़ लिया। आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने थोडी मात्रा में पोस्त होने की जानकारी दी, लेकिन जब टीम ने तलाशी ली तो खाली ऑयल टैंकर से 9 प्लास्टिक के बैगों में पोस्त बरामद हुआ।
पुलिस को देख नाका तोड़कर भागे, तो पीछा कर पकड़ा तस्करों को, बाप से लेकर आए थे मादक पदार्थ, पंजाब बेचने जा रहे थे
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि डोडा पोस्त जोधुपर के बाप से लेकर आए थे। टैंकर चालक गुरमेल पोस्त का नशा करने का आदी था। ऐसे में जब भी टैंकर में ऑयल लेकर जोधपुर की ओर जाता था तो अपने लिए व थोडा बहुत बेचने के लिए पोस्त साथ लेकर आ जाता था। पूर्व में भी आरोपी पोस्त की सप्लाई कर चुका है। दोनों आरोपी इंडियन ऑयल के टैंकर में पोस्त भरकर पंजाब के कोटकपुरा में बेचने के लिए जा रहे थे। गौरतलब है कि राजियासर पुलिस ने भी 4 मार्च को 1 क्विटंल 10 किलो पोस्त व 20 हजार नशीली गोलियों सहित 1 आरोपी को गिरफ्तार किया था। उक्त पोस्त भी आरोपी जोधपुर के बाप से लेकर आए थे। ऐसे में अधिकांश मादक पदार्थ की बाप से ही सप्लाई हो रही है।