- Hindi News
- National
- Padampur News Rajasthan News 19 Couples In 19 Zaid Gurudwara Vowed Anand Karaj Not Feticide And To Stay Away From Superstition
19 जैड गुरुद्वारे में 13 जोड़ों के हुए आनंद कारज, भ्रूण हत्या नहीं व अंधविश्वास से दूर रहने की शपथ िदलाई
गंाव 19 जैड के सन्त बाबा फतेह सिंह चनण सिंह सेंट्रल गुरुद्वारा साहिब में शुक्रवार को एक साथ 13 बारातों का स्वागत करने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। माैका था गांव में संत बाबा फतेह सिंह चनण सिंह को समर्पित गुरुद्वारा साहिब के पहले धर्म समागम का। इस अवसर पर 13 बेटियों का विवाह आनंद कारज से संपन्न करवाया गया। गुरुमत रीति रिवाज से ये जोड़े िववाह सूत्र में बंधे तो लोगों की खुशी से आंखें नम हो गई। बेटियों की आव भगत के लिए सैकड़ों लोगों ने सेवा की ज़िम्मेदारी संभाली। इस विवाह की खास बात यह रही िक आनन्द कारज के दाैरान फेराें पर धन श्री गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष एक फेरा अतिरिक्त करवा जोड़ों को यह शपथ दिलाई कि वे भविष्य में भ्रूण हत्या नहीं करेंगे अाैर अंधविश्वास से दूर रहेंगे। सभी ने आशीर्वाद स्वरूप उपहार भी दिए। इस िववाह कार्यक्रम में सहयाेग करने वाले समाजसेवी लाेगाें काे सम्मानित किया गया।
इनका हुआ सम्मान
समागम में शाहिद भाई सुखा सिंह महताब सिंह चेरिटेबल ट्रस्ट प्रमुख एन आर आई स. महेंद्र सिंह चट्ठा ने कहा कि कोई भी जरूरत मंद जो अपनी बेटी का विवाह करने में असक्ष्म है उसका विवाह वह करवाएँगे। गुरुद्वारा साहिब के निर्माण और कन्याओ के विवाह में सहयोग देने वाले कनाडा निवासी कुलदीप सिंह बैंस, जसवीर कौर, अमरजीत बैंस, रविन्द्र सिंह बैंस, कश्मीर सिंह, समरजीत सिंह , दर्शन सिंह, कुलदीप कौर बैंस, मलकीत सिंह, बीबी प्रकाश कौर, द्वरा गुरुद्वारा साहिब निर्माण के लिए 2- 2 लाख देने, गुरुद्वारा साहिब के लिए एक किला जमीन दान देने वाले रंजीत सिंह बुट्टर 18 जैड, सरपंच रमनप्रीत कौर, संत बाबा फतेह सिंह चनण सिंह सैंट्रल गुरुद्वारा प्रमुख बाबा मलकीट सिंघ, बुड्ढाजोहड़ गुरुद्वारा प्रधान जसवंत सिंह समरा, बाबा नत्था सिंह, हाकम सिंह, एक नूर खालसा फौज जिलाध्यक्ष जीत सिंह लखियाँ, गुरुद्वारा दीप सिंह श्रीगंगानगर प्रमुख तेजेन्द्र पाल सिंह टिम्मा, गुरुद्वारा नानक दरबार पदमपुर प्रमुख चरणजीत खालसा, बुड्ढाजोहड़ गुरुद्वारा हैड ग्रंथि भाई भूपेनदार सिंह बाबा रामदास, मेवा सिंह, गुरुद्वारा सिंघ सभा प्रमुख सतनाम सिंह , अमरजीत हेयर, स्वर्ण सिंह फौजी, हरदयाल सिंह भंगू, जीवन सिंह बैंस, इत्यादि को सम्मानित किया गया।
बदलाव की यह तस्वीर; ग्राम पंचायत में सामूहिक रूप से मनाया बेटियों का जन्मोत्सव
श्रीगंगानगर|ये बदलाव की तस्वीर ग्राम पंचायत चक महाराजका (2 एलएनपी) की है। जहां शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र पर 0-3 माह की बच्चियों का सामूहिक रूप से जन्मदिन मनाया गया। उरमूल प्लान सेतू के अंतर्गत ‘जन्म लेने दो बेटियों को’ के तहत यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। उरमूल की जिला समन्वयक रीना सैनी ने कहा कि सोच बदलने से ही समाज को बदला जा सकता है, तभी बेटियों के लिए इस तरह के आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का नारा तभी सार्थक कर सकते हैं, जब बेटियों को प्रत्येक छोटी से छोटी खुशियां देने के लिए आगे आएं।
सरपंच बोले- आगे भी ऐसे आयोजन करेंगे
सरपंच जीवन सिंह ने इस मौके पर कहा कि ग्राम पंचायत में बेटियों के लिए आगे भी ऐसे कार्यक्रम होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में, समाज में व देश में नाम रोशन कर रही हैं। यही कारण है कि बेटियों के प्रति माता-पिता की सोच तेजी से बदल रही है। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता शर्मा, आशा सहयोगिन कुलदीप कौर, साथिन हरप्रीत कौर व अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
इस माैके पर प्रवचन के दौरान तख्त श्री आनन्दपुर साहिब के जत्थेदार रघुवीर सिंह ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु की कृपा हाेने पर ही प्रभु की प्राप्ति संभव है। प्रभु की प्राप्ति हाेने पर ही मुक्ति हाेती है। अहंकार का पर्दा हटे बिना मुक्ति संभव नहीं है। मुक्ति के लिए निरंतर निष्काम भाव से प्रभु का सिमरन करना चाहिए। प्रभु की प्राप्ति गुरु प्रसादी है। उन्हाेंने कहा कि प्रभु की नजर में सब बराबर हैं। जैसा हम कर्म करेंगे, वैसे फल की प्राप्ति हाेती है। उन्हाेंने कहा कि गुरुनानक देव जी के जीवन के तीन मुख्य सिद्धांत हैं, नाम जपाे (प्रभु का सिमरन कराे), कीरत कराे (कर्म कराे), वंड छकाे (मिल बांट कर खाअाे)। जाे सच्चे गुरु की मूरत हृदय में बसा लेते हैं। गुरु के बताए मार्ग पर चलते हैं, उन्हें मनमाफिक फल मिलता है। भाई इकबाल सिंह लंगेआणा ने कहा कि गुरुओं की याद में गरीब की बेटी का घर बसाना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करना है। प्रबन्धक कमेटी प्रमुख महेंद्र सिंह चट्ठा, अवतार सिंह क्लेर, अमरप्रीत सिंह बैंस के मानव सेवा के प्रयास को सराहनीय बताया। इस अवसर पर रागी बाबा उपकार सिंह 6 जी वाले ,भाई गुरवीन सिंह बडिंगा करणपुर, संत बाबा नत्थासिंह, मास्टर हाकम सिंह मौजी व शहीद नगर गुरुद्वारा साहिब बुड्ढा जोहड़ सहित अन्य महापुरुषों ने गुरु जस का बखान किया। समागम के दाैरान शहीद भाई सुखा सिंह महताब सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल डाबला की तरफ से फ्री मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। मेडिकल िशविर में नेत्र, दांत अाैर जनरल चिकित्सकों ने 300 जनों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां भी दी गई। 5 जनों को काला मोतिया व 17 जनों को सफ़ेद मोतिया के आपरेशन के लिए चयन किया गया। इनका ऑपरेशन डाबला हॉस्पिटल में किया जाएगा।
गुरु की कृपा से ही मिलते हैं प्रभु, इनकी प्राप्ति हाेने पर ही मिलती है मुक्ति: जत्थेदार रघुवीर सिंह