पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News 2 Days Later It Is Expected To Rain And Rain

2 दिन बाद अंधड़ व बरसात की अाशंका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्षेत्र में बीते तीन दिनाें तक बरसात व खराब माैसम के बाद रविवार काे दिनभर धूप खिली। इससे लाेगाें काे ठंड से राहत मिली। माैसम वैज्ञानिकाें ने दाे दिन बाद बुधवार से क्षेत्र में फिर से माैसम बदलने व अंधड़ के साथ बरसात हाेने की अांशका व्यक्त की है। रविवार काे दिनभर धूप खिली रहने से दिन का तापमान भी 26 डिग्री से अधिक रहा।

क्षेत्र में सुबह कड़ाके की ठंड रही। सूर्याेदय के बाद ठंड का प्रभाव कम हाेना शुरू हाे गया। दाेपहर में तीखी धूप रही। दिनभर माैसम सुहावना बना रहने के कारण छुट्टी का दिन हाेने के बावजूद बाजार में राैनक रही। शाम काे सूर्यास्त के बाद भी ठंड का प्रभाव कम रहा। माैसम वैज्ञानिकाें ने बताया कि पश्चिमी विक्षाेभ के कारण पाकिस्तान में सिस्टम बन रहा है। इससे बुधवार काे हमारे यहां भी माैसम में बदलाव हाेने के साथ ही अंधड़ व बरसात हाेने की अाशंका है। माैसम विभाग के अनुसार रविवार काे अधिकतम तापमान 26.4 व न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय हवा में नमी 88 व शाम काे 53 प्रतिशत दर्ज की गई। देर रात समाचार लिखे जाने तक अासमान साफ था।

खबरें और भी हैं...