पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jetsar News Rajasthan News 20 Feet Erosion Due To The Arrival Of Keli In The Distributary

वितरिका में केळी आने से आया 20 फीट का कटाव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

15 बीघा अनकमांड भूमि में जलभराव, 2 घंटे की मशक्कत के बाद पाटा कटाव

गांव 24 एसडी के पास संगीता वितरिका में बुधवार-गुरुवार रात कटाव आने से 15 बीघा अनकमांड भूमि जलमग्न हो गई। साथ ही आसपास के खेतों में खड़ी फसलों में पानी भर गया। पानी फैलने से 22 एसडी की ओर खेतों में जाने वाला मार्ग बंद हो गया। किसानों के प्रयास से जल संसाधन विभाग ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद कटाव को पाट दिया। जानकारी के अनुसार केल्ली आने के कारण पानी ओवरफ्लो हो गया, जिससे वितरिका में 20 फीट लंबा कटाव आ गया। गुरुवार सुबह 7 बजे किसान खेत पहुंचे तो कटाव की जानकारी मिली। सूचना मिलने के बाद किसान मनप्रीतसिंह थिंद, महेंद्र रोझ, देवीसिंह शेखावत, लाभसिंह, केशुराम व अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और कटाव को पाटने का प्रयास किया। किसानों की सूचना पर जल संसाधन के अधिकारी, पुलिस व पटवारी दीपक कुमार मौके पर पहुंचे। किसानों ने कस्सी-फावड़ों से कटाव को पाटने का प्रयास किया। सफलता न मिलने पर एस्केवेटर मशीन मंगवा 2 घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे कटाव को पाटकर जलप्रवाह सुचारू कर दिया। किसानों ने बताया कि आसपास की भूमि रेतली होने के कारण फसलों को अधिक नुकसान नहीं हुआ है।

किसानों ने बताया कि क्षेत्र में बारिश होने के कारण किसानों को खेतों में पानी की आवश्यकता नहीं थी। वितरिका में मोघे बंद होने के कारण पानी ओवरफ्लो हो गया। वहीं, 24 एसडी में वितरिका पर बने पुल के नीचे कैळी व बारिश के साथ आई आंधी से वितरिका में झांड़-झंखाड़ गिरने से वितरिका में कटाव आ गया।

जैतसर. वितरिका में आया कटाव।
खबरें और भी हैं...