- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News 3 Day Andelan Adjourned Against Ayukta
अायुक्त के खिलाफ 3 दिन अांदाेलन स्थगित
श्रीगंगानगर| दलित उत्थान मंच की ओर से नगरपरिषद की आयुक्त प्रियंका बुडानिया के निलंबन के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को कलेक्टर के अाश्वासन पर तीन दिन के लिए स्थगित किया गया है। मंच के प्रदेशाध्यक्ष भंवर बोयत तथा एवं विंग प्रदेशाध्यक्ष देवकरण नायक ने बताया कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति आयुक्त द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से दलित वर्ग नाराज है। बुधवार काे मंच का प्रतिनिनिधि मंडल कलेक्टर से मिला ताे उन्हाेंने जांच करवाकर कार्रवाई का अाश्वासन दिया। इस पर 12 मार्च के प्रस्तावित जन आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा की। प्रदेशाध्यक्ष बोयत के अनुसार तीन दिन में कोई कार्रवाई न होने पर 16 मार्च को कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।