- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News 35 Lakh Bags Of Gunny Bags Received On Purchase Price Of Wheat In Srikaranpur And Demand Sent
श्रीकरणपुर में गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीद को लेकर 3.5 लाख बैग बारदाना मिला, और डिमांड भिजवाई
श्रीकरणपुर| गेहूं की समर्थन मूल्य खरीद को लेकर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा गेहूं की खरीद के साथ उठाव व वारदाने आदि की व्यवस्था सुचारू होनी चाहिए। यह बात श्रीकरणपुर एसडीएम मूलचंद लूणिया ने गेहूं की सरकारी खरीद को लेकर कृषि मंडी समिति कार्यालय में गुरुवार को हुई अधिकारियों व व्यापार मण्डल पदाधिकारियों की बैठक में कही। उन्हाेंने व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में श्रीकरणपुर व केसरीसिंहपुर के अधिकारियों की बैठक बुलाकर व्यवस्थाओं के लिए समस्याओं पर चर्चा की। रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी संदीप गौड़ ने बताया कि समर्थन मूल्य गेहूं की खरीद को लेकर 3.5 लाख बैग बारदाना स्टाक मिल गया है तथा अधिक लक्ष्य को देखते हुए और वारदाने की डिमांड भी भिजवा दी गई है। बैठक में खरीद एजेन्सी तिलम संघ के क्वालिटी इंसपेक्टर एमके राजपुरोहित ने बताया िक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। बैठक में व्यापार मंडल सचिव दीपक अग्रवाल ने वारदाने की पूर्ति व माल लिफ्टिंग की व्यवस्था सुचारू रखने पर जोर दिया ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। एसडीएम लूणिया ने बारदाना समिति गठित करने व खरीदे गए गेहूं के लिए मंडी सचिव को कवरशेड उपलब्ध करवाने तथा उठाव को लेकर वेयर हाउस मैनेजर को देर शाम तक माल जमा करवाने की व्यवस्था के साथ मंडी में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएसपी सुरेन्द्र राठौड़ को निर्देशित किया।