- Hindi News
- National
- Suratgarh News Rajasthan News 4 People Injured In Bus Collision Referred
बस की टक्कर से 4 लोग घायल, रेफर किए
रामसिंहपुर| अनूपगढ़-सूरतगढ़ सड़क मार्ग पर गांव 66 जीबी के नजदीक शुक्रवार सुबह राजस्थान लोक परिवहन की बस की टक्कर से बाइक सवार 4 जने घायल हो गए। पुलिस ने तेज रफ्तार व लापरवाही से बस चलाकर टक्कर मारने के आरोप में बस चालक राजूराम के खिलाफ केस दर्ज किया है। दीपक ने रिपोर्ट में कहा कि सुबह लगभग 11 बजे सूरतगढ़ से अनूपगढ़ जा रही बस के चालक ने 66 जीबी स्टैंड के नजदीक बस के आगे चल रहे बाइक सवार को टक्कर मारकर विपरीत दिशा में बस मोड़ दी। इससे स्टैंड पर खड़े एक अन्य बाइक सवार को टक्कर मारते हुए बस झाड़ियों में जा घुसी। बाइक पर सवार 3 व बस स्टैंड पर खड़े एक जने को गंभीर चोटें आईं। इनमें से 3 घायलों जगदीश रतीराम व दीपक को निजी वाहन से अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल तो चौथे घायल हरीराम पुत्र ज्वाना राम को रामसिंहपुर पीएचसी लाया गया। चारों को श्रीगंगानगर रेफर कर दिया।