- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News 6 Underpass Covers Work Will Start In A Week
6 अंडरपास कवर हाेंगे, एक सप्ताह में शुरू हाेगा काम
अामजन के लिए खुश खबर है। श्रीगंगानगर शहर सहित जिले में 6 रेलवे अंडरपास को अब कवर किया जाएगा। इससे बरसात के समय इन अंडर पास में पानी भरने से अावागमन बाधित हाेने की समस्या से निजात मिलेगी। रेल मंत्रालय ने इसके लिए चार कराेड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। इस काम के तहत जिला मुख्यालय पर महाराजा गंगासिंह चाैक व मल्टीपर्पज स्कूल के पास बने अंडर पास छत लगाकर कवर किए जाएंगे ताकि बरसात का पानी इनमें नहीं भरे।
श्रीगंगानगर शहर में मल्टीपर्पज स्कूल के समीप तीन पुली की ओर जाने वाले रेलवे अंडर ब्रिज, भगतसिंह चाैक से सर्किट हाउस की ओर जाने वाला रेलवे अंडरब्रिज, करणी मार्ग से सादुलशहर की ओर जाने वाला अंडरब्रिज, गुरु की ढाणी, सादुलशहर सड़क पर फतेहसिंह वाला के पास तथा बनवाली रेलवे अंडरब्रिज काे कवर किया जाएगा। इन छह अंडरपास को कवर करने के साथ-साथ पानी निकासी की व्यवस्था, रैंप की आवश्यकतानुसार लंबाई बढ़ाने के काम किए जाएंगे। रेल मंत्रालय की ओर से 6 कामाें के लिये लगभग चार करोड़ रुपए स्वीकृ़त किए गए हैं। कलेक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने भी रेल अधिकारियों के साथ बैठक कर अंडरपास काे कवर करने के संबंध में विचार-विमर्श किया तथा जल्दी से जल्दी इस काम काे करवाने की बात कही। सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री ने रेलवे अंडरपास में पानी भरने से अावागमन बाधित हाेने की समस्या काे गंभीरता से लेते हुए रेलवे अधिकारियाें काे इस संबंध में प्रस्ताव उच्चाधिकारियाें काे भेजने के लिए कहा था। साथ ही रेल मंत्री से मिलकर इस समस्या के निदान की मांग की थी। इस पर रेल अधिकारियों ने इसका प्रोजेक्ट बनाकर रेल मंत्रालय को भेजा। जून के अंत तक अंडरपास काे कवर करने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
अंडरपास कवर हाेने से हजाराें विद्यार्थियाें व ग्रामीणाें काे मिलेगी राहत: मल्टीपर्पज व महाराजा गंगासिंह चाैक के पास अंडरब्रिज से हाेकर ही खालसा, डीएवी, बीअार अंबेडर एवं गवर्नमेंट लाॅ काॅलेज तथा डीएवी स्कूल अादि अन्य शिक्षण संस्थाअाें के विद्यार्थियाें का अावागमन रहता है। बरसात का पानी भरने से विद्यार्थियाें काे स्कूल-काॅलेज मिस करने पड़ते थे, लेकिन अब अंडरपास कवर हाेने से इन्हें बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही बाॅर्डर एरिया के गांव के लाेगाें का शहर अाने-जाने का रास्ता भी यहीं से है। इस कारण इन लाेगाें काे भी अब बड़ी राहत मिलेगी। बरसाती पानी भरने से करणी मार्ग अंडरपास, महाराजा गंगासिंह चाैक व मल्टीपर्पज स्कूल के पास बने अंडरपास में बरसाती पानी भरने से अावागमन ठप हाे जाता था। इससे लाेगाें काे भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी।
रेलवे की अाेर से अंडरपास कवर करवाने का काम करवाया जाएगा। एक सप्ताह में काम शुरू भी कर दिया जाएगा। अंडरपास कवर हाेने से अामजन काे राहत मिलेगी।
अवधेष मीणा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, रेलवे।
गंगासिंह चाैक अंडरपास जिसे कवर किया जाएगा।