पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News 8th And 10th Examinations Will Start Today With English Subject Paper

अंग्रेजी विषय के पेपर के साथ अाज शुरू हाेंगी 8वीं एवं 10वीं की परीक्षाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीगंगानगर| माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की 10वीं की परीक्षाएं गुरुवार काे अंग्रेजी के प्रश्न-पत्र के साथ शुरू हाेंगी। यह परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक चलेगी। इसके अलावा 8वीं बाेर्ड की भी परीक्षा अंग्रेजी विषय के पेपर के साथ गुरुवार से शुरू हाे रही है। यह परीक्षा दाेपहर 2 से शाम 4:30 बजे तक हाेगी। इसके अलावा इन परीक्षाअाें में बैठने वाले दिव्यांग परीक्षार्थियाें काे 1 घंटे का अतिरिक्त समय मिलेगा। शिक्षा विभाग की अाेर से इन परीक्षाअाें काे लेकर सभी तरह की तैयारियाें काे अंतिम रूप दिया जा चुका है। इस बार माध्यमिक शिक्षा अजमेर बोर्ड परीक्षाओं के संचालन काे लेकर जिले में काफी सख्ती बरतता दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही परीक्षाअाें में नकल काे राेकने के लिए उड़नदस्ता दल गठन किया गया है। इन परीक्षाअाें के संचालन काे लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने स्कूल शिक्षा के सभी संयुक्त निदेशक, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिए हैं। डीईअाे दयाचंद बंसल ने बताया कि परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला समान परीक्षा के सह संयाेजक भूपेश शर्मा के मुताबिक जिले में इस बार 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 136 केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा शहरभर में 6 केंद्राें पर परीक्षा हाेगी। इस बार 10वीं परीक्षा में 30007 परीक्षार्थी शामिल हाेंगे। वहीं, 8वीं के करीब 29 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। अधिकारियाें ने बताया कि गुरुवार काे शहर में 6 केंद्राें पर परीक्षा हाेगी। इसमें श्री गुरुनानक खालसा उच्च माध्यमिक विद्यालय, डीएवी स्कूल, श्रीगुरुनानक बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, एसडी स्कूल, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मटका चाैक व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मल्टीपर्पज काे परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

डीईअाे प्रारंभिक दयाचंद बंसल के मुताबिक बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षा की निगरानी के लिए जिलेभर में 3 उड़नदस्ताें का गठन किया गया है जाे परीक्षाअाें की सभी व्यवस्थाअाें पर निगरानी रखेंगे। इन तीनाें दलाें में डीईअाे, सीबीईअाे, एडीईअाे व प्रधानाचार्य स्तर के अधिकारी शामिल हाेंगे। कुछ केंद्राें पर वीडियो रिकाॅर्डिंग भी करवाई जाएगी ताकि परीक्षा केंद्राें पर नकल काे राेका जा सके। वहीं, संवेदनशील, अति संवेदनशील परीक्षा केंद्राें, उत्तर पुस्तिका संग्रहण, वितरण केंद्राें एवं चयनित परीक्षा केंद्राें पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करवाई जा रही है। इसके अलावा परीक्षा केंद्राें पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
खबरें और भी हैं...