पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

990 नशीली गोलियां बरामद, युवक पकड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रावलामंडी| पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 990 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राकेश कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद बिश्नोई निवासी वार्ड 8 रावलामंडी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि खाजूवाला रोड पर केपीडी नहर की पुलिया पर एक युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिया।

गश्त कर रहे एसआई लियाकत अली ने पुलिस टीम के साथ आरोपी को पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम राकेश कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद बिश्नोई निवासी वार्ड 8 रावलामंडी बताया। युवक से मिले थैले में नशीली गोलियों से भरे डिब्बे बरामद हुए। जांच करने पर डिब्बों में पत्ताें 990
गोलियां बरामद हुईं। मामले की जांच रामसिंहपुर थाना अधिकारी करेंगे।
खबरें और भी हैं...