आरोपित करते हैं... धमकाते हैं, डराते हैं
विधानसभा लाइव
विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने अधिवक्ता कल्याण कोष पर बोलते हुए यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल की ओर इशारा करते हुए उन्हें निष्ठुर बता दिया। धारीवाल ने कहा कि आप इर्रेलेवेंट बात क्यो करते हैं। इस पर राठौड़ ने सभापति राजेंद्र पारीक की ओर से देखते हुए कहा कि मेरी डिक्शनरी में इर्रेलेवेंट शब्द ही नहीं है। मैं भैरोंसिंह शेखावत पॉलिटिकल साइंस स्कूल में पढ़ा हूं। यह तो बिना मतलब आरोपित करते हैं। धमकाते है। डराते हैं। इस पर मंत्री धारीवाल ने कहा कि हम सबक बर्दाश्त कर लेंगे, लेकिन मेहरबानी करके भैरोंसिंह का नाम मत लो। आपने उनके साथ आखिरी वक्त में किया, वो सब जानते हैं।