- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News Amit Of B Pharmacy Was Given The Title Of Mr Farewell And Alka To Miss Farewell
बी फार्मेसी के अमित को मिस्टर फेयरवेल व अलका को मिस फेयरवेल का दिया खिताब
सेठ गिरधारीलाल बिहाणी सनातन धर्म तकनीकी शिक्षा महाविद्यालय (फार्मेसी) में अलविदा-2020 कार्यक्रम अायाेजित किया गया। इसमें बी फार्मेसी चतुर्थ बैच के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ बी फार्मा 6वें सेमेस्टर एवं चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों ने संस्मरण सुनाकर काॅलेज में बिताए पलों की याद ताजा की।
कार्यक्रम में बी फार्मेसी चतुर्थ वर्ष के छात्र अमित खुंगर को मिस्टर फेयरवेल एवं अलका शर्मा को मिस फेयरवेल का खिताब दिया गया। अध्यक्ष जयदीप बिहाणी, महाविद्यालय प्रबंध समिति सचिव डाॅ. नरेश पेड़ीवाल, निदेशक शैक्षिक डाॅ. एमएल शर्मा एवं संयुक्त निदेशक राजेंद्र राठी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आयोजन की सराहना की।
काॅलेज के तकनीकी निदेशक संजीव ठक्कर एवं प्राचार्य डाॅ. महेश कटारिया ने जीवन में अनुशासन की महत्ता बताते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
शिक्षा क्षेत्र की खबर**