पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News Amritsar 10 Kg Heroin From The Farm At Trafficker39s Mark

अमृतसर: तस्कर की निशानदेहीपर खेत से मिली 10 किलो हेरोइन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमृतसर| पुलिस ने दस किलो हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव लोपोके के अधीन बीओपी कक्कड़ की कंटीली तारों के पार खेती करने के लिए जाता था और वहां से हेरोइन की तस्करी करता था। इसी दौरान वह पाक तस्करों के संपर्क में आया और हेरोइन का धंधा शुरू कर दिया। आरोपी की पहचान दविंदर सिंह निवासी मानांवाला के रूप में हुई है। आरोपी से कार, दो फोन भी बरामद हुए। आईजी बॉर्डर रेंज सुरिंदर पाल सिंह परमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बॉर्डर पार एरिया में हेरोइन की बड़ी खेप आई है इसके बाद कार्रवाई की गई। पूछताछ में दविंदर ने बताया कि बॉर्डर पार उसने 10 किलो हेरोइन जमीन में दबाकर रखी हुई है। इसके बाद पुलिस ने बीएसएफ को साथ लेकर पहुंचे और 8 पैकेट बरामद हुए, जिसमें 10 किलो हेरोइन थी।
खबरें और भी हैं...