- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News Appointment Will Start From 16 For Net Exam
नेट की परीक्षा के लिए 16 से शुरू हाेंगे अावेदन
अभ्यर्थी 16 अप्रैल तक भर सकते हैं फाॅर्म
अगर अाप देश की किसी यूनिवर्सिटी में लेक्चरर बनने का सपना देख रहे हैं, ताे ये अापके काम की खबर है। नेट की परीक्षा के लिए 16 मार्च से अावेदन शुरू हाे रहे हैं। अभ्यर्थी 16 अप्रैल तक नेट की परीक्षा के लिए अावेदन फाॅर्म भर सकते हैं। इसके बाद जून में नेट की परीक्षा अायाेजित की जाएगी।
गाैरतलब है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यूजीसी -नेट 2020 की परीक्षा कराती है। एनटीए इस साल 15 जून से 20 जून तक नेट की परीक्षा का अायाेजन करेगा। इसके बाद 5 जुलाई काे नेट परीक्षा का परिणाम घाेषित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हाेने के लिए अभ्यर्थी https://nta.ac.in/ पर अावेदन कर सकते हैं। अापकाे बता दें कि नेट के अावेदन के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पाेस्ट-ग्रेजुएशन में 55 प्रतिशत अंक हाेने जरूरी हैं।
नेट का पहला पेपर 100 नंबर अाैर दूसरा पेपर 200 नंबर का हाेता है : गाैरतलब है कि नेट का पहला पेपर 100 नंबर अाैर दूसरा पेपर 200 नंबर का हाेता है। पहले प्रश्न-प्रत्र में 50 अाैर दूसरे प्रश्न-पत्र में 100 अनिवार्य सवाल पूछे जाते हैं। अभ्यर्थी काे पहला पेपर करने के लिए एक घंटा का समय दिया जाता है। वहीं, दूसरे पेपर में ये समय बढ़कर दाे घंटे का हाे जाता है। प्रश्न-पत्र के सही उत्तर देने पर दाे नंबर मिलते हैं। पहले पेपर में जनरल नाॅलेज, रिसर्च एप्टीट्यूट अाैर रीजनिंग अाधारित सवाल हाेते हैं। जबकि दूसरा पेपर विषय अाधारित हाेता है।