- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News Aragni Jugnu Arrested For Abusing A Youth In Ashek Nagar
अशाेक नगर में युवक पर गाेली चलाने का अाराेपी जुगनू गिरफ्तार
श्रीगंगानगर| अशोकनगर बी में बुधवार रात को घर से बाहर बुलाकर युवक उम्मेद खान पर फायर करने के अाराेपी हिमांशु उर्फ जुगनू काे जवाहरनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी राजेश सिहाग का कहना है कि अाराेपी ने उम्मेद काे घर से बाहर बुलाकर जान से मारने की नीयत से उस पर पिस्ताैल से फायर किया था अाैर घायल अवस्था में छाेड़कर भाग गया। फिलहाल उम्मेद चंडीगढ़ के पीजीआई हॉस्पिटल में उपचाराधीन है। उसके चेहरे और सिर में गोली के छर्रे लगे हैं। दो छर्रे उसकी एक आंख में भी लगे हैं।
डाॅक्टर हालत स्थिर बता रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लाेगाें ने थाने के बाहर सांकेतिक धरना दिया। तब उच्चाधिकारियाें के निर्देश पर एक टीम गठित की गई। राजेंद्र स्वामी, अब्दुल जब्बार, अनवर अली, सतीश कुमार, राजेंद्र सिंह डाबला, भारत भूषण शर्मा की इस टीम ने वार्ड 48 इंदिरा चाैक के पास रहने वाले जुगनू काे गिरफ्तार कर लिया। अब अाराेपी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि उसने उम्मेद पर फायर क्याें किया।