- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News Arrest Accused Of Raping 12 Year Old Sent To Jail
12 साल की मासूम से दुष्कर्म अाराेपी गिरफ्तार, जेल भेजा
अाराेपी बाेला-एक मिनट की गलती से कॅरिअर बर्बाद हाे गया
एसएचअाे सुथार ने बताया कि 30 वर्षीय अाराेपी जसकरणसिंह अविवाहित है। उसने गिरफ़्तारी के बाद बताया कि बालिका के घर कुछ सामान लेने गया था। उसे घर पर अकेला देखकर एक मिनट के लिए कदम बहक गए। इस एक मिनट की गलती से पूरा जीवन बर्बाद हाे गया। अाराेपी सरकारी सेवा में चयन के लिए तैयारी कर रहा है अाैर नाैकरी लगने तक शादी नहीं करने का निर्णय लिया हुअा था।
श्रीगंगानगर|12 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के अाराेपी काे गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है। वारदात हाेलिका दहन की शाम काे चूनावढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। पुलिस ने सूचना पर तत्काल माैके पर पहुंचकर अाराेपी काे कुछ देर बाद ही राउंडअप कर लिया। पीड़ित बालिका का स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के बाद अाराेपी काे गिरफ्तार कर लिया गया।
वारदात की जानकारी मिलने पर सीअाे ग्रामीण ताराराम 10 मार्च काे घटनास्थल पहुंचे अाैर माैका निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से जानकारी ली। एसएचअाे परमेश्वर सुथार ने बताया कि 9 मार्च की शाम काे बालिका की मां खेत में हरा चारा लाने गई थी। इसी दाैरान अाराेपी 30 वर्षीय जसकरणसिंह उनके घर में पहुंच गया। बालिका काे अकेली पाकर अाराेपी ने सड़क की तरफ का मुख्य गेट बंद कर लिया अाैर बालिका से दुष्कर्म कर दिया। उसी दाैरान बालिका की मां खेत से हरा चारा लेकर घर लाैट अाई लेकिन गेट अंदर से बंद था। बालिका की मां ने गेट खाेलने काे अपनी बेटी काे आवाजें दीं लेकिन बेटी गेट खाेलने नहीं अाई ताे वह पड़ाेस के मकान में दीवार के ऊपर से कूदकर घर पहुंची। उसी दाैरान अाराेपी पीड़ित किशाेरी काे छाेड़कर बचने काे भाग छूटा। पीड़ित किशाेरी की मां घर में पहुंची ताे बेटी की हालत देखकर बहुत क्रोधित हाे गई अाैर अाराेपी काे पकड़ने उसके पीछे भागी लेकिन अाराेपी हाथ नहीं अाया। बच्ची की मां ने इस संबंध में थाने फाेन कर सूचना दी। इस पर एसएचओ सुथार महिला कांस्टेबल के साथ माैके पर पहुंचे। उन्हाेंने मासूम बच्ची काे जिला बच्ची का जिला अस्पताल की डाॅक्टराें की बाेर्ड टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण कर 11 मार्च काे रिपाेर्ट दी। इसके बाद अाराेपी काे दुष्कर्म व बालिका काे लैंगिक हमलाें से संरक्षण के पाेक्साे एक्ट की धाराओं में दर्ज किए गए मुकदमे में गिरफ्तार कर लिया गया।