- Hindi News
- National
- Khat News Rajasthan News Australia 5th Time World Champion 4 Titles Won In Country
ऑस्ट्रेलिया 5वीं बार वर्ल्ड चैंपियन, 4 देश में जीते खिताब
मूनी (259) प्लेयर ऑफ द सीरीज, वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने 5वीं बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता। ये खिताब टीम ने चार देश में जीते। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 4 विकेट पर 184 रन बनाए। यह वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में भारतीय टीम 99 रन बनाकर आउट हो गई। एलिसा हीली (75) प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। बेथ मूनी (78*) को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवाॅर्ड मिला। मूनी ने टूर्नामेंट में 259 रन बनाए। वे एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनीं। इससे पहले मेग लेनिंग ने 2014 में 257 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शट ने सबसे ज्यादा 13 विकेट लिए। भारतीय टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी। 2009 में इंग्लैंड ने जबकि 2016 में विंडीज ने टी20 खिताब जीता था।
पहले विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी, शिखा ने 52 रन दिए
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। हीली और मूनी ने पहले विकेट के लिए 11.4 ओवर में 115 रन की साझेदारी की। कप्तान लेनिंग ने 16 रन बनाए। तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने 52 रन दिए। यह महिला टी20 में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड है। जवाब में भारतीय टीम की टॉप-4 बल्लेबाज पहले छह ओवर में आउट हो गई। शेफाली (2) को पहले ओवर में शट ने आउट किया। मंधाना (11), जेमिमा (0) और हरमनप्रीत (4) भी फेल रहीं। यहीं से मैच खत्म हो गया। तानिया (2*) चोट के कारण बल्लेबाजी करने दोबारा नहीं आ सकीं। बतौर कन्कशन उनकी जगह रिचा घोष (18) को मौका मिला।
हीली ने पुरुष खिलाड़ी को पीछे छोड़ा: हीली ने 30 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। यह आईसीसी इवेंट के फाइनल में किसी भी महिला या पुरुष खिलाड़ी का सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले 2017 में भारत के हार्दिक पंड्या ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाक के खिलाफ 32 गेंद पर अर्धशतक लगाया था। हीली के टी20 में 2 हजार रन भी पूरे हो गए हैं।
86,174 दर्शक पहुंचे फाइनल देखने, महिला वर्ग का रिकॉर्ड
{फाइनल मैच में 86174 दर्शक पहुंचे। यह दुनिया में महिला क्रिकेट के मैच में सबसे ज्यादा दर्शक का रिकॉर्ड है। इससे पहले 2009 फाइनल में सबसे ज्यादा 12717 दर्शक आए थे।
महिला वर्ग में अब तक 18 वर्ल्ड कप, ऑस्ट्रेलिया 11 जीता
{महिला वर्ग में वनडे के 11 जबकि टी20 के अब तक 7 वर्ल्ड कप हुए हैं। यानी 8 वर्ल्ड कप। ऑस्ट्रेलिया ने इसमें से 11 वर्ल्ड कप जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 6 वनडे वर्ल्ड कप भी जीते हैं।
कप्तान लेनिंग का यह तीसरा खिताब, पुरुष कप्तान पीछे हैं
{बतौर कप्तान लेनिंग ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता। महिला या पुरुष दोनों कैटेगरी में कप्तान ऐसा नहीं कर सके हैं। पुरुष वर्ग में विंडीज के सैमी ने दो बार टी20 खिताब जीता है।
भारतीय टीम तीसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में हारी
{भारतीय महिला टीम को तीसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में हार मिली। इससे पहले 2005, 2017 वनडे वर्ल्ड कप में हमें हार मिली थी। 2005 में ऑस्ट्रेलिया, 2017 में इंग्लैंड से हारे।
ऑस्ट्रेलिया ने दो खिताब विंडीज में जीते हैं
2003 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप।**
2005 महिला वनडे वर्ल्ड कप।**
2020 महिला टी20 वर्ल्ड कप।**
184 रन बनाए ऑस्ट्रेलिया ने। फाइनल में सबसे ज्यादा। 2018 में विंडीज ने 149 रन बनाए।
10 शिकार किए तानिया भाटिया ने मौजूदा वर्ल्ड कप में। बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा।
76 छक्के लगे मौजूदा वर्ल्ड कप में। एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा। 2018 में 75 छक्के लगे।
हीली का 9 और मूनी का 8 रन पर कैच छोड़ा, दोनों ने 136 रन जोड़ दिए
2010
विंडीज
2012
श्रीलंका
2014
बांग्लादेश
2018
विंडीज
2020
ऑस्ट्रेलिया
मैच के पहले ओवर में हीली का कैच छूटा। उस समय वे 9 रन थीं। इसके बाद उन्होंने 66 रन और बनाए। दीप्ति की 5वीं गेंद पर हीली ने कवर पर शॉट खेला लेकिन शेफाली कैच नहीं पकड़ सकीं। वहीं चौथे ओवर में बाएं हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने मूनी का कैच अपनी ही गेंद पर छोड़ दिया। मूनी उस समय 8 रन पर थीं। उन्होंने 70 रन और बनाए। यानी दोनों बल्लेबाजों ने कैच छोड़ने के बाद 136 रन और जोड़े।
**
ऑस्ट्रेलिया ने हमें तीसरी बार फाइनल में हराया
मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। पूरे टूर्नामेंट में बड़ी संख्या में फैंस स्टेडियम में पहुंचे। स्पिन गेंदबाजी को लेकर हमने पहले से प्लान बनाए थे लेकिन लीग मैच में हम भारत के खिलाफ इसे अच्छी तरह से लागू नहीं कर सके। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मुझ पर इतना भरोसा दिखाया। इसके लिए मैं उनकी आभारी हूं।
-मेग लेनिंग, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान
हार के लिए शेफाली जिम्मेदार नहीं हैं। वे सिर्फ 16 साल की हैं। कैच किसी से भी छूट सकता था। टूर्नामेंट में उन्होंने अच्छा खेल दिखाया। हार के बाद भी मुझे टीम पर पूरा भरोसा है। अगले एक से डेढ़ साल अहम हैं। हमें फील्डिंग पर ध्यान देना होगा। पिछले टी20 वर्ल्ड कप में हम सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। इस बार फाइनल में पहुंचे। यानी हम सही रास्ते पर हैं।
-हरमनप्रीत कौर, भारतीय कप्तान
{2009 के बाद किसी टीम ने घर में खिताब जीता। 2009 में इंग्लैंड अपनी मेजबानी में चैंपियन बनी थी।
**
**
ऑस्ट्रेलिया रन गेंद 4/6
हीली कै वेदा बो राधा 75 39 7/5
बेथ मूनी नाबाद 78 54 10/0
लेनिंग कै शिखा बो दीप्ति 16 15 2/0
गार्डनर स्टं भाटिया बो दीप्ति 2 3 0/0
रिचेल हेंस बो पूनम 4 5 0/0
निकोला केरी नाबाद 5 5 1/0
अतिरिक्त: 4 रन. कुल: 184/4 (20 ओवर), विकेट: 1-115, 2-154, 3-156, 4-176.
गेंदबाजी: दीप्ति शर्मा 4-0-38-2, शिखा 4-0-52-0, राजेश्वरी 4-0-29-0, पूनम यादव 4-0-30-1, राधा 4-0-34-1.
भारत रन गेंद 4/6
शेफाली कै हीली बो शट 2 3 0/0
मंधाना कै केरी बो मोलिनक्स 11 8 2/0
तानिया भाटिया रिटायर हर्ट 2 4 0/0
जेमिमा कै केरी बो जोनासेन 0 2 0/0
हरमनप्रीत कै गार्डनर बो जोनासेन 4 7 1/0
दीप्ति कै मूनी बो केरी 33 35 2/0
वेदा कै जोनासेन बो किमिचे 19 24 1/0
रिचा कै केरी बो शट 18 18 2/0
शिखा कै मूनी बो शट 2 4 0/0
राधा कै मूनी बो जोनासेन 1 2 0/0
पूनम कै गार्डनर बो शट 1 5 0/0
राजेश्वरी गायकवाड़ नाबाद 1 3 0/0
अतिरिक्त: 5 रन. कुल: 99/10 (19.1 ओवर), विकेट: 1-2, 2-8, 3-18, 4-30, 5-58, 6-88, 7-92, 8-96, 9-97, 10-99. गेंदबाजी: शट 3.1-0-18-4, जोनासेन 4-0-20-3, मोलिनक्स 4-0-21-1, किमिचे 4-0-17-1, केरी 4-0-23-1.
>स्कोर बोर्ड ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता (बल्लेबाजी)
**