- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News Bavari Samaj Honored The Brand Ambassador Daughter
बावरी समाज ने ब्रांड एंंबेसडर बेटी का किया सम्मान
बावरी समाज की बेटी का राज्य स्तर पर हुआ सम्मान,यह समाज की अन्य बेटियों के लिए एक उदाहरण है। इसको लेकर राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था का महिला दिवस पर गांव मटीलीराठान में मंदिर परिसर में महिला विंग की पदाधिकारी बबीता भाटी की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया। इस मौके पर मैना चौहान का जयपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बालिका गरिमा संरक्षण, बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ का ब्रांड एंंबेडसर चुने जाने पर संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह व बैग व बैच लगाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मैना के पिता बीरबल राम चौहान व मां चंदो देवी का सम्मान भी किया गया। संस्था के प्रदेश सचिव कृष्ण चौहान ने कहा कि संस्था ने इस बेटी को गोद लेकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का निर्णय किया है। गांव एक केएम बी घड़साना निवासी सोहन लाल चौहान ने बेटी मैना का ग्यारह सौ रुपए की नकद राशि देकर सम्मानित किया।
संस्था के तहसील अध्यक्ष जगदीश भाटी ने बताया कि सामज की बेटी ने समाज का एवं जिले का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में मंचासीन सोहन लाल भाटी, कालूराम भाटी, भंवर लाल भाटी, रूड़ाराम परिहार, मुखराम पंवार, किशनाराम भाटी, किरण देवी, उपसपंच देवेंद्र कुमार ने कहा कि बेटी ने गांव का मान बढ़ाया है। एक राज्य स्तरीय हैंडबॉल खिलाड़ी अजय भाटी का सम्मान भी किया गया।