- Hindi News
- National
- Khat News Rajasthan News Before I Did 39nh1039 Everyone Refused Me To Go Into Production 39
‘NH10’ करने से पहले सबने मुझे प्रोड्क्शन में उतरने से मना किया था’
अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म ‘एनएच 10’ को रिलीज हुए पांच साल पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू करने वालीं अनुष्का शर्मा खुद बता रही हैं फिल्म के पीछे की कहानी...
अपने बैनर तले बनी पहली फिल्म \\\"एनएच 10\\\' के बारे में बोलीं अनुष्का शर्मा...
अनुष्का सिर्फ 25 साल की छोटी उम्र में प्रोड्यूसर बन गई थीं। उनके बाद बॉलीवुड की कई टॉप एक्ट्रेस प्रोड्क्शन फील्ड में उतरीं। प्रियंका चोपड़ा ने ‘बम बम बोल रहा है काशी’ और ‘वेंटिलेटर’ जैसी फिल्में प्रोड्यूस कीं। चित्रांगदा सिंह ने ‘सूरमा’ बनाई। दीपिका पादुकोण ने ‘छपाक’ प्रोड्यूस की और कंगना रनोट भी बीते साल प्रोड्यूसर बन गईं।
‘इ स फिल्म को प्रोड्यूस करने का निर्णय मेरे लिए बहुत ही सहज और स्वाभाविक था। इसने कुछ अलग करने और दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए मुझे अपील किया। बतौर प्रोड्यूसर मैं दर्शकों को ऐसा कुछ देना चाहती थी, जो उन्होंने पहले नहीं देखा था और मुझे यकीन था कि हम इस तरह के सिनेमा के दम पर मनोरंजन को नया रूप-रंग दे सकते हैं। बतौर प्रोड्यूसर शानदार कंटेंट पेश करना मेरा उद्देश्य है और मैं हमेशा बेहतरीन स्क्रिप्ट की तलाश में रहती हूं। वहीं एक आर्टिस्ट के तौर पर मैंने अपने पूरे कॅरिअर में हमेशा रिस्क लेने वाले कंटेंट का समर्थन किया है और जब ‘एनएच10’ जैसी फिल्म मेरे पास आई तो मैं जान गई कि एक प्रोड्यूसर के रूप में दर्शकों के लिए कंटेंट का रिस्क लेने का मेरा जुनून मुझे मिल गया है। उस वक्त मैं 25 साल की थी आैर मुझे फिल्म बनाने का कोई ज्ञान नहीं था। न ही मुझे नहीं पता था कि मैं किस ऊबड़खाबड़ मैदान में उतर रही हूं, लेकिन मेरे भाई कर्णेश और मुझको पता था कि हमें यह करना ही पड़ेगा क्योंकि हम दर्शकों को वह सिनेमा देना चाहते थे जो बॉलीवुड नहीं बना रहा था। मैंने स्टीरियोटाइप्ड नॉन-मेनस्ट्रीम सिनेमा को मेनस्ट्रीम सिनेमा बनाने की कोशिश की थी और आज जब मैं भारत में प्रोड्यूस किया जाने वाला कंटेंट देखती हूं, तो मुझे अपने फैसले पर मुहर लगती दिखाई देती है।
इस दौरान लगभग सभी ने कहा था कि मुझे प्रोडक्शन के क्षेत्र में नहीं उतरना चाहिए और एक एक्ट्रेस को इस तरह के भटकाव के बजाए बिग लीग में अपनी जगह मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। मैं हमेशा एक सिक्योर्ड एक्ट्रेस रही और इन टिप्पणियों से मैं जरा भी परेशान नहीं हुई। दरअसल इन टिप्पणियों ने मेरे संकल्प को और मजबूत किया कि मुझे खुद में सिमटना पड़ेगा क्योंकि दर्शकों को रचनात्मक चयन के विकल्प उपलब्ध कराने का भार हम पर है। क्लीन स्लेट फिल्म्स ने जो अब तक हासिल किया है, वह मुझे गर्व महसूस कराता है। कर्णेश और मैंने जिस तरह का कंटेंट प्रोड्यूस किया है उस पर मुझे गर्व है आज मैं कई एक्ट्रेसेज को प्रोड्यूसर बनते हुए देख खुश होती हूं।’