- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News Bhajan Evening Today At Shyam Satsang Bhawan
श्याम सत्संंग भवन में भजन संध्या आज
खाटलबाना क्षेत्र में अाज सुबह 10 से दाेपहर 1 बजे तक बंद रहेगी बिजली
श्रीगंगानगर| खाटलबाना क्षेत्र में शनिवार काे तीन घंटे बिजली बंद रहेगी। जेईएन दीपक सिडाना ने बताया कि शनिवार काे 132 केवी जीएसएस पर मुख्य लाइन की मरम्मत का काम किया जाएगा। इस कारण सुबह 10 से दाेपहर 1 बजे तक खाटलबाना व साधुवाली जीएसएस की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे इन जीएसएस से जुड़े क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
श्रीगंगानगर| मां पब्लिकेशन्स ट्रस्ट के तत्वावधान में शनिवार को मीरा चौक स्थित श्री श्याम सत्संग भवन में रात 8 बजे से भजन संध्या ‘हे गोविंद’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें भजन सम्राट विनोद अग्रवाल के पुत्र जतिन विनोद अग्रवाल, प्रख्यात भजन गायक धीरज बावरा एवं देवी स्वर्णा श्री कृष्ण के भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। कार्यक्रम निराले बाबा के सान्निध्य में हाेगा।