- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News Bjp Leader Predicts Big Disease To Spread In The City
भाजपा नेत्री ने शहर में बड़ी बीमारी फैलने की अाशंका जताई
श्रीगंगानगर| भाजपा नेत्री विनीता आहूजा ने शहर की दुर्दशा पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि शहर की यह स्थिति काे देखते हुए कभी भी कोई बड़ी बीमारी फैल सकती है। सीवरेज व नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में जा रहा है, गलियों व सड़कों पर गंदगी व गंदा पानी सड़ांध मार रहा है। मामूली बारिश से शहर के हालत बदतर हो गए हैं। रविंद्र पथ की हालत बहुत दयनीय है सारी सड़क पर गंदा पानी जमा हो रहा है। ठीक यही स्थिति पूरे शहर की बनी हुई है। अाहूजा ने जिला प्रशासन व सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों को आगे आकर शहर हित के लिए ठोस कदम उठाने व सरकार से अतिरिक्त बजट की मांग करने की बात कही है।