पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News Bjp Meeting Leader Opposition Not Agreed

भाजपा की बैठक; नेता प्रतिपक्ष पर नहीं बनी सहमति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा पार्षदों की आपात बैठक शनिवार काे ग्रीन वैली रिसोर्ट में रखी गई। इसमें शहर के माैजूदा हालत पर अापस में विचार-विमर्श हुअा। इसमें अधिकतर पार्षदाें का कहना था कि शहर के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। नालियां सिल्ट से अटी पड़ी हैं, सड़काें पर गंदा पानी जमा है। सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हाे चुकी हैं। शहरवासी परेशान हैं, लेकिन सुनने वाला काेई नहीं है। कुछ पार्षदाें ने यह भी कहा कि 17 मार्च काे बाेर्ड की पहली बैठक हाेने जा रही है। अभी तक यही तय नहीं हाे सका है कि बैठक में पार्षद किसके नेतृत्व में शहर हित के मुद्दे रखेंगे। इसके बाद नीलू दावड़ा, बबीता गाैड़, अशाेक मुंजराल, कमल नारंग सहित अन्य ने जल्द नेता प्रतिपक्ष घाेषित करने की मांग की। बैठक में माैजूद भाजपा के जिला पदाधिकारियाें नेे प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष बात रखकर जल्द ही नेता प्रतिपक्ष की घाेषणा की बात कही। बबीता गाैड़ ने कहा कि बाेर्ड की बैठक में सांसद निहालचंद माैजूद रहें ताे भाजपा पार्षदाें काेे बात रखने में अधिक अासानी हाेगी।

जानकारी के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने जिला महामंत्री शरणपाल सिंह को प्रभारी बनाकर गंगानगर के पार्षदों की बैठक करने को कहा। इस पर बैठक हुई, जिसमें शहर की बिगड़ी व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए सारी तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रदेशाध्यक्ष को भेजी गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी और जिला महामंत्री शरणपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस शासन में शहर की सारी व्यवस्था बुरी तरह बिगड़ चुकी है। सड़कों की स्थिति खराब है। सारे शहर में पानी भर जाता है और सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। उन्होंने पार्षदों को 17 मार्च को होने वाली बजट बैठक में शहर हित के मुद्दों को जोरशोर से उठाने के लिए कहा। बैठक में सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याएं रखीं और आगे की रणनीति तय की गई। नगर मंडल पश्चिम क्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष सुशील अरोड़ा का भाजपा के पटके पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में महामंत्री शरणपाल सिंह, संजय महिपाल, जुगल डूमरा, मुखत्यार सिंह, भाजपा नेत्री विनीता आहुजा, एडवाेकेट प्रदीप धेरड़, पार्षद बबीता गौड़, अशोक मुजराल, मनीराम स्वामी, पूर्व पार्षद पवन गौड़, अजय दावड़ा, कमल नारंग प्रेम घोड़ेला, जगदीश घोड़ेला, हेमंत पाहुजा, रामगोपाल यादव, चेष्टा सरदाना, प्रियंक भाटी, लक्ष्मी, अमरजीत गिल, नंदलाल मिड्ढा माैजूद रहे।

खबरें और भी हैं...