पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sadulshahar News Rajasthan News Bjym Protests Against Government On 16th In Sadulshahr

सरकार के खिलाफ भाजयुमो का सादुलशहर में 16 को प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीगंगानगर| भाजयुमो राज्य सरकार की विभिन्न नीतियों के खिलाफ 16 मार्च को सादुलशहर में जनाक्रोश रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करेगा। बुधवार को यहां आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में भाजयुमो जिलाध्यक्ष गुरवीर सिंह बराड़ ने राज्य सरकार की नीतियों को जन विरोधी बताया। बराड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद प्रदेश में विकास थम गया है। सरकार की किसान विरोधी नीतियों की वजह से कर्ज तले दबे किसान आए रोज आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। कर्ज की वजह से श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिले में कर्ज से दबे सात किसान आत्महत्या कर चुके हैं। राज्य सरकार ने किसानों से उनकी फसलों का दाना खरीदने का दावा किया था लेकिन अब प्रति जन आधार कार्ड 25 क्विंटल फसल की खरीदने का प्रावधान कर दिया है जो किसानों के साथ अन्याय है।

प्रेस काॅन्फ्रेंस में भाजपा के चूनावढ़ मंडल के अध्यक्ष दलीप सहारण, सादुलशहर देहात मंडल के अध्यक्ष कुंभाराम मेघवाल, लालगढ़ मंडल के अध्यक्ष दुलीचंद कारगवाल, हिंदुमलकोट मंडल के अध्यक्ष राजपाल सिंह आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...