- Hindi News
- National
- Sadulshahar News Rajasthan News Block Level Copy At Sadulshahar From 13 To 18 Gandhi Called For The Adoption Of Moral Values
सादुलशहर में ब्लाॅक स्तरीय प्रति. 13 से 18 तक, गांधी के बताए नैतिक मूल्यों काे अपनाने का किया अाह्वान
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में ब्लाॅक स्तरीय कार्यक्रम गुरुवार को पंचायत समिति हॉल में सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ शुरू हुआ। बाद में वक्ताअाें ने गांधीजी की जीवनी पर प्रकाश डाला। विविधता में एकता का संदेश दिया। जयंती के उपलक्ष में 13 से 18 मार्च तक ब्लाॅक स्तरीय प्रतियाेगिताएं हाेंगी। अंतिम दिन समाराेह पूर्वक समापन हाेगा। अध्यक्षीय संबाेधन में एसडीएम हवाई सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा अाैर सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। गांधी जी अद्भुत प्रतिभा के धनी थे। विकास अधिकारी शकुंतला चौधरी ने कहा कि अपने धर्म के प्रति सभी श्रद्धा भाव रखते हैं। हमें सभी धर्मों एवं धर्मावलंबियों के प्रति श्रद्धा भाव एवं स्नेह रखना चाहिए। यही हमारे देश की पहचान अाैर संस्कृति है। उन्होंने स्टूडेंट्स से गांधी जी के आदर्शों, विचारों एवं नैतिक मूल्यों को अपनाकर जीवन सार्थक करने का आह्वान किया।
तहसीलदार हरीश टांक, नायब तहसीलदार निधि गुप्ता, ब्लाॅक संयोजक जोगेंद्र कौशिक, सहसंयोजक एडवोकेट अजब सिंह खीचड़, सीबीईओ धर्मपाल शर्मा ने भी विचार रखे। विद्यार्थियाें ने महात्मा गांधी जी पर कविताएं अाैर गीत प्रस्तुत किए। इससे पूर्व एसडीएम कार्यालय से पंचायत समिति कार्यालय तक प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी काे एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी में विद्यार्थियाें ने गांधी जी के संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। संचालन शारीरिक शिक्षक विपिन मोदी ने किया। इस दौरान एसीबीईओ प्रमोद ढाका, एडवोकेट बलवंत सिंह बुडानिया, रविंद्र मोदी, डॉ. जितेंद्र वर्मा, गुरचरण सिंह, एडवोकेट नवीनप्रताप, हरफूल सिंह बौद्ध आदि मौजूद थे।