पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News By Your Grace I Have Done All The Work The Bhajan Artists Raised The Devotion Of The Devotees

मेरा अापकी कृपा से सब काम हाे रहा है... भजन कलाकाराें ने श्रद्धालुअाें काे भक्ति भाव से जाेड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर

7 जैड स्थित गुरुद्वारा तेग बहादुर साहिब में शनिवार काे हर माह की तरह इस बार भी ‘संगराद’ का महीना संगत के सहयोग से श्रद्धापूर्वक मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मुख्य सेवादार बाबा दर्शनसिंह तीरवाले ने बताया कि सुबह 11 बजे सुखमनी साहिब के पाठ का भोग डाला गया। श्रद्धालुओं ने गुरुग्रंथ साहेब के समक्ष माथा टेक सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान आत्मरस कौंसिल सभा व अन्य रागी जत्थों ने संगतों को गुरुओं की वाणी से निहाल किया। बाबा जी ने संगतों को गुरुओं दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान िकया। मनुष्य को हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलकर प्रभु का सिमरण करने के लिए प्रेरित किया। गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया।

अखंड राम नाम जप की पूर्णाहुति अाज

श्रीरामशरणम् आश्रम में चल रहे अखंड राम नाम जप यज्ञ की पूर्णाहुति रविवार शाम 6:15 से 8 बजे तक सुंदरकांड पाठ व अमृतवाणी सत्संग के साथ होगी। मुख्य सेवादार एडवाेकेट सुरेन्द्र मेहंदीरत्ता ने बताया कि 8 दिसंबर को श्रीरामशरणम आश्रम गाेहाना में श्रीकृष्ण महाराज द्वारा प्रज्वलित पवित्र पावन ज्योति को श्रीगंगानगर लाया गया था। श्रीगंगानगर लाने के बाद श्रीरामशरणम आश्रम में बने जाप कक्ष में ज्योति को स्थापित किया गया एवं दिन-रात अखंड राम नाम जप यज्ञ चल रहा है।


प्रभु के नाम से कलयुग में पार लगा जा सकता है, इसमें ऐसी शक्ति है जो किसी और चीज में नहीं है

भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर

मेरा अापकी कृपा से सब काम हाे रहा है, करते हाे तुम कन्हैया मेरा नाम हाे रहा है..., मत मेरे मन से पूछाे ये दुखभरी कहानी, विरह की पीड़ जाने विरह की जाे दीवानी... व नाम तेरा रहे लब पे हरदम मेरे... जैसे भजनाें की भजन गायक जतिन विनोद अग्रवाल ने शनिवार काे प्रस्तुतियां दी ताे सभी झूमने लगे। माैका था मां पब्लिकेशन्स ट्रस्ट की अाेर से मीरा चौक स्थित श्री श्याम सत्संग भवन में अायाेजित भजन संध्या ‘हे गाेविंद’ का।

इसमें कलाकाराें ने हे दीनबंधु हे करुणासिंधू शरण में आए हैं हम तुम्हारी..., सांवरियां ले चल परली पार..., हे गोपाल हे गोविंद..., बस चाह है कृष्ण के दर्शन की..., तेरी बांकी अदा ने ओ सांवरे..., हम तुम्हारे थे हम तुम्हारे है.., तेरे दर्शन की आस है दिल में ओ कान्हा..., तू मेरा हो जाये मैं तेरा हो जाऊं.., राधे कृष्ण हरे कृष्णा... आदि भजन सुनाकर श्रद्धालुअाें काे भाव विभोर कर दिया। भजन संध्या की शुरुआत गणेश वंदना से हुई और बालाजी महाराज की स्तुति की गई। इसके बाद जतिन विनाेद अग्रवाल ने दिखलाके झलक तुम िछप ही गए... भजन की प्रस्तुति देकर भक्ति भाव से जाेड़ा। इस दाैरान श्रद्धालुअाें ने राधा नाम के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हाे गया।

मनाेहक भजनाें की प्रस्तुतियां देकर समां बांधा : भजन गायककार धीरज बावरा ने राधा जीवन नील मणि गाेपाल मुरलिया वाले..., संयाेनी मेरा दिल ले गया, दिलदार कन्हैयार अाके... व मेरे सरकार का दीदार बड़ा प्यारा है... अादि मनमाेहक भजन सुनाकर समां बांधा। इसके बाद देवी स्वर्णाश्री ने तुमसे मिलने काे ए मुरली वाले... व मेरे मन में बसा नैनाें में बसा मेरा रसिया... भजन की प्रस्तुति दी। वहीं, प्रेम सहगल ने कृष्ण भगवान की स्तुति की।

सालासर धाम के लिए बस सेवा शुरू

श्रीगंगानगर। साधुवाली में संकटमोचन युवा सेवा समिति के सदस्यों के नेतृत्व में सालासर धाम के लिए बस सेवा का शुभारंभ किया गया। बस काे ग्राम पंचायत के लोगों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दाैरान शाक्य सेवा समिति साधुवाली की अाेर से समिति सदस्य धर्मवीर शाक्य व राकेश कुमार को बालाजी की प्रतिमा भेंट की गई। यह बस हर माह सालासर धाम जाएगी।

भजन संध्या में बताैर मुख्य अतिथि संत दिव्यानंद सूरीश्वर महाराज निराले बाबा ने अपने आशीर्वचन में कहा कि प्रभु के नाम से कलयुग में पार लगा जा सकता है। प्रभु नाम संकीर्तन में वो शक्ति है जो किसी और चीज में नहीं है। इस माैके पर श्रीगाेशाला समिति के अध्यक्ष गाेपाल मित्तल, विजय गोयल, संदीप शेरेवाला, डॉ. एनके गुप्ता, राेहित शेरेवाला, कस्तूरी लाल मित्तल, बृजमोहन सिंघल, पवन कुमार सिंघल, पिंटा मित्तल, राजकुमार जैन, राहुल जिंदल, श्याम खारीवाल, मनोज पेड़ीवाल, संजय चौधरी व सौरभ जैन अादि माैजूद रहे।

रागी जत्थों ने संगतों को गुरुओं की वाणी से निहाल किया
खबरें और भी हैं...