- Hindi News
- National
- Sadulshahar News Rajasthan News Case Did Not Return Saying She Had Gone To Saheli39s Wedding
सहेली के घर शादी में जाने का कहकर गई वापस नहीं लौटी, केस
क्षेत्र के एक गांव में अध्ययनरत एक छात्रा हाेली के दिन सुबह घर से सहेली के घर शादी में जाने का कहकर गई, जो अभी तक वापस नहीं लौटी। सीआई बलवंतराम ने बताया कि इस संबंध में परिजनों द्वारा मामला दर्ज करवाया गया है। इसमें उल्लेख किया गया है कि उक्त युवती के स्कूल बैग में एक मोबाइल मिला है। उसमें कई अज्ञात नंबरों पर बातचीत हुई है। सीआई के मुताबिक, मोबाइल में जिन नंबरों से फोन आए और किए हैं उनकी शीघ्रता से जांच पड़ताल की जा रही है, ताकि प्रकरण का खुलासा हो सके।