सीजीअार माॅल :दुकानाें काे गिरवी रखने का अाराेप, केस
काराेबारी ने अदालत में पेश किया था इस्तगासा
सीजीअार माॅल के मालिकाें पर फिर एक खरीदार ने धाेखाधड़ी के अाराेप लगाए हैं। इस संबंध में अदालत के अादेश से इस्तगासे के अाधार पर जवाहरनगर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच एएसअाई साेहनलाल कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि परिवादी हरियाणा के झज्जर जिले के बादली निवासी अजीतसिंह जाट ने अदालत काे दिए इस्तगासा में अाराेप लगाए हैं। परिवादी ने इस्तगासे में बताया है कि उसने चहल चाैक के निकट सीजीअार माॅल में कई दुकानें नीलामी में खरीद की थीं।
प्राेजेक्ट के मालिक अाेमप्रकाश, अमनदीप, सुनीलकुमार व दाे अन्य ने परिवादी से जान-पहचान अाैर रिश्तेदारी हाेने के नाते विश्वास के चलते खरीद की गई दुकानाें व शाॅपिंग सेंटर के दस्तावेज अपने पास ही रख लिए। कुछ समय पहले ही परिवादी काे ज्ञात हुअा कि परिवादी की सीजीअार माॅल में खरीद की गई संपत्ति काे अाराेपियाें ने परिवादी की बिना सहमति अाैर सूचना दिए ही बैंक के पास गिरवी रखकर रुपए ले रखे हैं। इस पर परिवादी ने अाराेपियाें से संपर्क कर इस संबंध में बातचीत की अाैर इस धाेखे काे लेकर एतराज जताया। परिवादी ने अाराेपियाें से उसकी सीजीअार माॅल में खरीद की गई संपत्ति के दस्तावेज लाैटाने काे कहा लेकिन अाराेपी अानाकानी करते रहे।
अाखिरकार परिवादी काे अदालत का सहारा लेकर अाराेपियाें पर मुकदमा दर्ज करवाना पड़ा। पुलिस ने बताया कि परिवादी की अाेर से सीजीअार माॅल के मालिकाें पर लगाए गए अाराेपाें की जांच की जा रही है। परिवादी अजीतसिंह काे उसके द्वारा सीजीअार माॅल में खरीद की गई दुकानाें के मालिकाना हक के दस्तावेज लेकर अाने काे कहा गया है।