- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News Chad Entered Lock In Abc Tried To Raid Strong Room
रीकाे में ताले ताेड़कर अाेबीसी में घुसा चाेर, स्ट्रांग रूम ताेड़ने का प्रयास किया
सीसीटीवी कैमरे काे घुमाकर दूसरी तरफ कर दिया
रीकाे में टांटिया यूनिवर्सिटी के पास स्थित अाेबीसी में शुक्रवार रात अज्ञात व्यक्ति ताले ताेड़कर अंदर घुस गया। चाेर ने पहले बैंक के शटर का ताला ताेड़ा फिर कैंची गेट का ताला ताेड़कर अंदर प्रवेश किया। उसने काफी देर तक स्ट्रांग रूम का ताला ताेड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हाे सका।
चूनावढ़ थाना के एएसअाई व जांच अधिकारी संताेखलाल का कहना है कि शनिवार काे 13 एलएपी बैंक के शाखा प्रबंधक राकेश यादव ने अज्ञात मुलजिमाें के खिलाफ बैंक में स्ट्रांग रूम का ताला ताेड़ने की काेशिश करने का मुकदमा दर्ज करवाया। इस पर पुलिस ने माैका निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी फुटेज मंगवाए हैं।
पुलिस का कहना है कि बैंक का ताला ताेड़ने अाए व्यक्ति ने मुंह पर कपड़ा लगाया हुअा था अाैर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे काे घुमाकर दूसरी तरफ कर दिया।
स्ट्रांग रूम का ताला ताेड़ने में असफल रहने या संभवतया किसी के अा जाने के डर से वह वहां से चला गया। पुलिस ने अाराेपी काे पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।