- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News Cheri In Veterinary Hospital 47 Days Of Complaint Held Case Now
पशु चिकित्सालय में चाेरी, 47 दिन परिवाद दबाए रखा, अब केस
साधुवाली गांव में स्थापित पशुधन चिकित्सा उप स्वास्थ्य केंद्र में हुई चाेरी का जवाहरनगर थाने में डेढ़ माह तक परिवाद पड़ा रहा। पशुपालन विभाग के अधिकारियाें के दबाव के बाद मामला वर्तमान एसएचअाे के पास पहुंचा। इसके बाद अब पुलिस ने अज्ञात चाेर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे की जांच हवलदार स्वर्णसिंह काे दी गई है। परिवादिया 8 जैड निवासी शारदादेवी ने रिपाेर्ट में बताया कि वह साधुवाली स्थित सब सेंटर में सहायक कर्मचारी के पद पर सेवारत है। 26 जनवरी काे सुबह सब सेंटर पर ध्वजाराेहण किया गया। उस समय सब सेंटर में सारा सामान माैजूद था। अगली सुबह सब सेंटर पर वापस पहुंची ताे अज्ञात ने ताला ताेड़कर अंदर से कुर्सियां, फर्नीचर अाैर पशुधन के उपचार में काम अाने वाले धातुअाें के महंगे उपकरण चाेरी कर लिए। पूरा सामान बिखेर दिया। इस घटना की तत्काल उच्चाधिकारियाें काे अाैर पुलिस काे सूचना दी गई। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर घटना का माैका निरीक्षण भी किया। परिवादिया ने उसी दिन मुकदमा दर्ज करने काे परिवाद थानाधिकारी काे प्रस्तुत किया। दाे बार मुकदमा दर्ज करने के लिए बाद में भी अाग्रह किया लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
अब विभाग के अतिरिक्ति निदेशक कार्यालय की अाेर से इस घटना का मुकदमा दर्ज नहीं हाेने काे लेकर परिवादिया से कारण पूछा गया। इस पर परिवादिया ने तीसरी बार थाने पहुंचकर घटना का मुकदमा दर्ज करने का अाग्रह किया। इस पर घटना के 47 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।
परिवादिया ने बताया कि इसी सेंटर पर 23 मई 2017, 17 जुलाई 2017 काे पहले भी दाे बार ताले ताेड़कर चाेरियां हाे चुकी हैं। इतना ही नहीं पशु चिकित्सा सब सेंटर के पास ही अन्य सरकारी विभागाें के भवनाें में भी अनेक बार चाेरियां हाे चुकी हैं। बड़ा कारण यह है कि ये सभी सरकारी संस्थान गांव के उत्तर दिशा में कालूवाला बाइपास के दाेनाें अाेर एकांत में हैं।
इसलिए इस क्षेत्र में नशेड़ियाें का जमावड़ा रहता है। हर बार ताले ताेड़कर कीमती सामान ही निकाला जाता है। दवाअाें काे कभी भी नहीं हिलाते। नशेड़ी ही लगातार चाेरियाें की वारदातें कर रहे हैं।
एसएचअाे ने दिया था मुकदमा दर्ज कर अाराेपी पकड़ने का अाश्वासन : परिवादिया ने बताया कि करीब दाे सप्ताह पूर्व साधुवाली गांव में पुलिस की अाेर से जागरुकता कार्यक्रम अायाेजित किया गया था। इसमें सीअाे सिटी इस्माइल खान अाैर जवाहरनगर थाना के वर्तमान प्रभारी राजेश सियाग ने लाेगाें से अपराधाें के नियंत्रण में सहयाेग मांगा। उन्हाेंने मुकदमा दर्ज कर अाराेपियाें काे पकड़ने का अाश्वासन दिया था। शुक्रवार काे थाने में दाेबारा परिवाद देते ही मुकदमा दर्ज हाे गया।