- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News City Institutions Will Unite On Dirty Water Coming From Punjab
पंजाब से अा रहे गंदे पानी पर शहर की संस्थाएं एकजुट, अांदाेलन करेंगे
पंजाब की नदियाें के जरिए वहां से अा रहे दूषित अाैर घातक रसायन युक्त पानी की राेकथाम की मांग कर रहे दूषित जल असुरक्षित कल संगठन की पहल पर रविवार काे यहां तपाेवन संस्था में बैठक हुई। इसमें उपस्थित शहर के अनेक सामाजिक संगठनाें के पदाधिकारियाें ने परस्पर सहमति के जरिए शीघ्र अांदाेलन शुरू करने का निर्णय किया है। अांदाेलन त्रिपक्षीय रहेगा। इसमें जनप्रतिनिधियाें काे गंदे पानी की राेकथाम में नाकाम हाेने पर जिम्मेदाराें से जवाब मांगा जाएगा। पेयजल सचिव एवं जल संसाधन एवं जलदाय विभाग के मंत्रियाें से मिलकर स्वच्छ जल की मांग की जाएगी। इसके अलावा एनजीटी में दूषित जल राेकने के उपायाें पर ताजा स्थिति की जानकारी ली जाएगी।
नहराें में अा रहे पानी काे शुद्ध करके कैंसर राेग से निपट सकेंगे :
यहां तपाेवन न्यास भवन में दूषित जल असुरक्षित जल संगठन की बैठक हुई। इसमें वक्ताअाें ने कहा कि पिछले दिनाें नगर एवं ग्राम निकायाें के चुनावाें के कारण अांदाेलन काे विराम दे दिया गया था, लेकिन अब पुन: पुरजाेर तरीके से शुरू किया जाए। वक्ताअाें ने संगठन काे सहयाेग का अाश्वासन देते हुए चिंता जताई कि नई दिल्ली स्थित कैंसर राेग निवारण अस्पताल मैक्स की रिपाेर्ट के अनुसार अाधे मरीज भारत के दूसरे हिस्से से जबकि अाधे मरीज केवल सतलुज ब्यास नदी अाैर उनसे निकलने वाली नहर क्षेत्र के हाेते हैं। इस महामारी से निपटने के लिए एक की उपाय है नहराें में अा रहे पानी की शुद्धता की गारंटी हाे, स्थानीय स्तर पर पेयजल सप्लाई साफ-सुथरा हाे। वक्ताअाें ने चिंता जताई कि वाटर वर्क्साें के फिल्टर चाॅक हैं, नहर से अाया पानी सीधे घराें में सप्लाई किया जाता है। पाइपें लीक हाेने से सीवरेज पाइपाें का पानी इसमें घुल जाता है। वक्ताअाें ने इसके खिलाफ अांदाेलन की जरूरत बताई।
बैठक में तपाेवन ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल, भाजपा नेता रमजान अली चाेपदार, शिव स्वामी, अराेड़वंश ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष साेनू नागपाल, कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष मदन जाेशी, संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष तरसेम गुप्ता एवं पदमपुर से कुलदीप बराड़ सहित अनेक लाेगाें ने संबाेधित किया।