- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News Collector Gave Memorandum For Cleaning In Vegetable Market
सब्जी मंडी में सफाई करवाने के लिए कलेक्टर काे दिया ज्ञापन
रोटरी क्लब इंटरनेशनल सदस्य हरीश कुमार भाटिया ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सब्जी मंडी में गंदगी से निजात दिलाने की मांग की है। भाटिया के अनुसार सब्जी मंडी गेट नं. 3 पर एक से डेढ़ फुट तक पानी भरा पड़ा है। निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। कुछ माह पूर्व लाखों रुपए खर्च कर नाली का निर्माण किया गया, फिर भी निकासी सुचारू नहीं है। दुकान नं. 13 से 24 के पीछे व 24 से 44 के सामने चार वर्ष पूर्व बने नाले की कभी सफाई नहीं करवाई गई। मंडी स्थित सुलभ कांपलेक्स में गंदगी है। भाटिया ने जिला प्रशासन से नेशनल हाईवे से दुर्गेश सिनेमा रोड होते हुए सब्जी मंडी तक सड़क निर्माण कर आवागमन चालू करने की मांग की है। इससे सब्जी मंडी आने वाले लोगों के लिए एक किलोमीटर का सफर कम होगा।