- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News Collector Mla Inaugurates Appan Air Gym
कलेक्टर-विधायक ने अाेपन एयर जिम का लाेकार्पण किया
श्रीगंगानगर| विधायक राजकुमार गौड़ व कलेक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने नेहरू पार्क व वृंदावन विहार में आमजन के लिए ओपन एयर जिम का लोकार्पण किया। राज्य सरकार के निरोगी राजस्थान कार्यक्रम के तहत विभिन्न पार्कों में ओपन जिम के उपकरण स्थापित किए गए। गौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अुनसार प्रदेश के नागरिक स्वस्थ व निरोगी रहें, इसके लिए नियमित शारीरिक व्यायाम की आवश्यकता रहती है। आमजन में किसी प्रकार का रोग न हो तथा वे निरोगी रहें, इसको लेकर ओपन जिम स्थापित किए गए हैं।