पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News Collector Removed Encroachment Inspected Stp And Social Welfare Hostel With Mla Gaur

कलेक्टर ने अतिक्रमण हटवाया, विधायक गौड़ के साथ एसटीपी व समाज कल्याण छात्रावास का किया निरीक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मीरा चौक-चहल चौक मार्ग पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ठीक सामने जवाहरनगर में निर्माणाधीन शोरूम के अतिक्रमण को प्रशासन की टीम ने हटा दिया। कलेक्टर शिव प्रसाद मदन नकाते के निरीक्षण के दाैरान अतिक्रमण सामने अाया। सड़क पर रैंप का कब्जा देखकर नकाते ने अधिकारियाें काे तुरंत अतिक्रण हटाने के निर्देश दिए। कुछ ही समय बाद एसडीएम उम्मेद सिंह र|ू, सीअाे इस्माइल खां, तहसीलदार संजय अग्रवाल, जवाहरनगर पुलिस थाना प्रभारी राजेश सिहाग नगरपरिषद की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी बुलाई गई, कुछ ही देर में अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया गया। वार्ड 49 पार्षद अशोक मुंजराल भी माैजूद रहे।

एसटीपी का निरीक्षण कर जल्द शुरू करने के दिए निर्देश : विधायक राजकुमार गाैड़, कलेक्टर शिव प्रसाद मदन नकाते ने शुगर मिल एसटीपी का निरीक्षण किया। नकाते ने एसटीपी निर्माण कर रहे ठेका फर्म के कर्मचारियाें से देरी का कारण पूछा। इस पर यूअाईटी अधिकारियाें ने वस्तु स्थिति से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने एसटीपी शुरू करने व लिंक चैनल तक नालाें का पानी भिजवाने की जल्द से जल्द व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्हाेंने इंदिरा वाटिका से तहसील तक निर्माणाधीन सड़क, मीरा चाैक से मौसम विभाग की ओर निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। सर्किट हाउस से आजाद टाॅकीज तक की सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। नकाते व गौड़ ने मीरा चाैक स्थित समाज कल्याण छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था, पेयजल व भोजन आवास व्यवस्था को देखा।

_photocaption_श्रीगंगानगर. एसटीपी का निरीक्षण करते कलेक्टर विधायक।*photocaption*
खबरें और भी हैं...