पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News Colors Of Prosperity 37 Lakh School Belts Are Supplied From All Over The Country

समृद्धि के रंग; देशभर में 37 लाख स्कूली बैल्ट हमारे यहीं से होती है सप्लाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आज होली पर आपको श्रीगंगानगर की समृद्धि के रंग से रूबरू करवाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि देशभर में स्कूली बच्चे जो बैल्ट डालते हैं, उसमें 37.50 लाख बैल्ट हमारे श्रीगंगानगर से ही सप्लाई होती है। श्रीगंगानगर के रीकाे में इसकी एक फैक्ट्री (जांगड़ा एंटरप्राइजेज) है, जहां अभी साताें रंगाें के स्कूली बैल्ट बनाने का काम दिन-रात चल रहा है। यहां से बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, नागपुर, मुंबई, भाेपाल, कानपुर, इलाहबाद, काेलकाता, लुधियाना सहित नेपाल में भी स्कूली बैल्टाें की सप्लाई की जा रही है।

फैक्ट्री के मालिक शंकर काॅलाेनी निवासी रामकुमार जांगिड़ (65) बताते हैं, वर्ष 1988 में नागपाल काॅलाेनी स्थित मकान से इस काम की 15 हजार रुपए लगाकर शुरुअात की। वर्ष 1996 में रीकाे में फैक्ट्री शुरू की। अभी फैक्ट्री में 24 मशीनें लगी हैं और इन पर 30 लाेग काम कर रहे हैं। हर साल 37.50 लाख स्कूली बैल्ट तैयार हाेते हैं और एक की कीमत 8 रुपए है। यहां बैल्ट इसलिए भी सस्ता तैयार होता है, क्योंकि यहां श्रमिक व कच्चा माल अन्य राज्यों की तुलना में सस्ता है। बैल्ट के लिए नायलॉन वे गुजरात से मंगा लेते हैं।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:24 से रात 8.50 तक रहेगा

होलिका दहन इस बार सोमवार को मनाया जाएगा। होली 10 मार्च को खेली जाएगी। हर वर्ष फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को होलिका दहन पर्व मनाया जाता है। ज्योतिषविद् जगदीश सोनी ने बताया कि इस बार सोमवार को सूर्याेदयी तिथि है जो उस दिन रात करीब 11:17 तक रहेगी। रक्षा बंधन और होलिका दहन में भद्रा का विचार किया जाता है। इस बार सोमवार को भद्रा दोपहर 1:12 बजे तक रहेगी। इसलिए शाम काे होलिका दहन मंे किसी प्रकार का कोई व्यवधान नहीं रहेगा।

हमारे यहां कच्चा माल सस्ता, इसलिए सभी की पसंद श्रीगंगानगर की बैल्ट, 15 हजार में शुरू किया काम, अाज 3 कराेड़ का टर्नओवर
खबरें और भी हैं...