- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News Compensation For Crop Damage Molested Teachers To Be Dismissed Minister Dotasara
फसल खराबे का मुआवजा देंगे, छेड़छाड़ वाले अध्यापक बर्खास्त होंगे: मंत्री डोटासरा
श्रीगंगानगर|जिले के प्रभारी मंत्री व शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के अनुसार जिले में अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से खराब फसल का विस्तृत सर्वे किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि ऐसे प्रभावित किसानों को नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा देकर राहत दी जाएगी। रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की प्रभारी मंत्री डोटासरा ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए है। जिस किसान की फसल प्राकृतिक आपदा से खराब हुई है, उसे मुआवजा दिया जाएगा। प्रारंभिक सर्वे में जिले में 8 से 25 प्रतिशत तक नुकसान होने का पता चला है।
बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में प्रभारी मंत्री डोटासरा ने कहा कि 22 पीटीडी विद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ के प्रकरण में जांच पूरी हो चुकी है। ये घटना निंदनीय है। जांच में आरोपी साबित हुए कर्मचारियों को टर्मिनेट किया जाएगा ताकि भविष्य में कोई दुर्भाग्यपूर्ण घटना न हो। प्रभारी मंत्री ने कहा कि विद्यालयों में दूध योजना की समीक्षा की जाएगी।
(विस्तृत समाचार पेज 20 पर)