- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News Conflict Committee Set Up To Remove Garbage Points
कचरा पॉइंट हटाने के लिए संघर्ष समिति गठित
श्रीगंगानगरा| नगरपरिषद की अाेर से चक 6 जैड में कचरा पॉइंट हटाने को लेकर बार-बार किए जा रहे विलंब के विरोध में ग्रामीण एकजुट होने लगे हैं। रविवार को शाम 4 बजे कुंज विहार, अंबिका एन्क्लेव, मेट्रो सिटी, ग्रीन वैली, चक 8 जैड आदि के ग्रामीणों ने बैठक की। इसमें सभी ने सामूहिक रूप से कचरा हटाओ संघर्ष समिति का गठन किया। बैठक में तय किया गया कि 23 मार्च को सभी ग्रामीण मिलकर नगरपरिषद के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे। कचरा स्थल पर ही धरना लगाया जाएगा। बैठक में अंग्रेजसिंह दयाेल संयोजक, नत्थूराम सहारण उप संयोजक, बलराज सिंह बराड़ अध्यक्ष, रतनदीप भुल्लर उपाध्यक्ष व जगदीश शर्मा सचिव बनाए गए। राजकुमार सैनी का कहना है कि अब संघर्ष समिति नगरपरिषद के खिलाफ अागामी रणनीति तय करेगी।