- Hindi News
- National
- Sriganganagar News Rajasthan News Construction Of Pipe To Start The Line On The Right Side Of The Araubi
अारयूबी के दाेनाें तरफ लाइन जाेड़ने के लिए पाइप बनाने का काम शुरू
शुगर मिल एसटीपी पर गत दिवस पार्षदाें ने किया था विराेध प्रदर्शन
शुगर मिल एसटीपी पर बीते राेज पार्षदाें द्वारा विराेध प्रदर्शन के बाद हरकत में अाए न्यास प्रशासन ने अागे की कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार काे एक वर्कशाॅप में अारयूबी के दाेनाें तरफ लाइन जाेड़ने के लिए पाइप बनाने का काम चलता रहा। पूर्व पार्षद सुरेंद्र स्वामी का कहना है कि संभवतया यह पाइप साेमवार काे शाम तक तैयार हाे जाएगा।
इसके बाद अारयूबी के दाेनाें तरफ इन पाइपाें का मिलान कर दिया जाएगा। इसका बड़ा लाभ यह मिलेगा कि शहर में बारिश के बाद भरने वाले पानी से स्थायी निजात मिलेगी। यहां वर्षा जल निकासी याेजना के तहत शहर से बारिश का पानी शुगर मिल एसटीपी से इन पाइपाें के जरिए साधुवाली लिंक चैनल में चला जाएगा।