पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sriganganagar News Rajasthan News Daest Called Out From Home And Shot Him Pellets Shattered His Face Condition Critical

दाेस्त ने घर से बाहर बुलाकर मारी गोली, छर्रों से चेहरा छलनी, हालत नाजुक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जवाहरनगर थाना एरिया में एक युवक ने अपने दोस्त काे ही जान से मारने की नीयत से उस पर गाेली चला दी। घटना बुधवार देर रात करीब 10:30 बजे मौसम विभाग के सामने अशोक नगर बी में हुई। गंभीर घायल युवक को सुखाड़िया नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल के पर्चा बयान पर इंदिरा कॉलोनी निवासी युवक जुगनू नायक के खिलाफ देर रात जवाहर नगर थाने में जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

जवाहर नगर थानाधिकारी राजेश सिहाग ने बताया कि अशोकनगर बी निवासी उम्मेद खान पुत्र भंवर खान पर इंदिरा कॉलोनी निवासी युवक जुगनू नायक ने रात को 12 बोर के देसी कट्टे से फायर कर जानलेवा हमला किया। जुगनू मोटरसाइकिल पर उमेद खान के अशोकनगर बी में ईएसआई डिस्पेंसरी के पास स्थित मकान पर पहुंचा था। उसने उम्मेद को आवाज लगाकर घर से बाहर बुलाया। जैसे ही उमेद घर से बाहर गली में आया तब जुगनू ने उस पर गोली दाग दी। फायर के छर्रे उम्मेद के चेहरे पर लगने से वह बुरी तरह घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग गली में भागकर आए इसी दौरान मौका पाकर फायर करने वाला आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। घायल उम्मेद को परिजन व आस-पड़ोस के लोग सुखाड़िया मार्ग स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। देर रात तक उसका इलाज चल रहा था। अाराेपी जुगनू पर जानलेवा हमले के आरोप में दर्ज किया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने रात को ही छापेमारी शुरू कर दी।

भास्कर पड़ताल|पुराने दोस्त हैं हमलावर और घायल युवक, दोस्ती अचानक कैसे दुश्मनी में बदली, कारण पता नहीं

घटना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ सिटी इस्माइल खान ने जांच-पड़ताल के बाद बताया कि आरोपी युवक जुगनू नायक अाैर घायल उम्मेद खान चौकीदार पुराने दोस्त बताए जा रहे हैं। कॉलेज टाइम से दोनों साथ-साथ थे अाैर गहरे मित्र थे। फिर अचानक दोनों में दुश्मनी हो गई और जुगनू ने उम्मेद की जान लेने तक की कोशिश कर डाली। इस दुश्मनी के पीछे कारण क्या है इस बारे में तो घायल ने कुछ बताया नहीं उसके परिजनों को ही कुछ पता है। यहां तक कि हमले के बाद अस्पताल पहुंचे उम्मेद के अन्य दाेस्ताें को भी इनकी दुश्मनी के बारे में कोई जानकारी नहीं है आरोपी युवक के पकड़े जाने के बाद ही इस हमले के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। आरोपी को पकड़ने के लिए रात से ही पुलिस टीम में तलाश में जुट गई है। सीईओ सिटी इस्माइल खान ने बताया कि आरोपी युवक को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।

_photocaption_श्रीगंगानगर अशोक नगर बी में गोली लगने से घायल युवक टांटिया हॉस्पिटल में भर्ती। माैके पर मौजूद पुलिसकर्मी व जनप्रतिनिधि।*photocaption*

एसडी कॉलेज का छात्रसंघ सचिव रहा है युवक उम्मेद खान: घायल युवक के चचेरे भाई सलीम अली चाेपदार ने बताया कि उम्मेद खान एसडी कॉलेज में छात्रसंघ का सचिव रहा है। उम्मेद खान इन दिनों केबल टीवी का काम कर रहा था। वह तीन भाई हैं। सबसे छोटा भाई उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। पुलिस ने बताया कि उम्मेद खान पर बहुत नजदीक से फायर किया गया है। इस कारण उसके चेहरे पर देसी कट्टे से निकले छर्रों की बौछार से युवक का चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया है। उसकी एक आंख पर बहुत गहरी चोट लगी है। इसके अलावा पूरे चेहरे पर छर्रे लगने से स्थिति नाजुक बनी हुई है।

सभी थानाें के रात्रि कालीन ड्यूटी अधिकारी मौके पर पहुंचे: रात को फायर होने की सूचना पर शहर के सभी थानों का पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंच गया। जवाहरनगर थाने की ड्यूटी अधिकारी हवलदार महेश मीणा, सदर थाने से ड्यूटी अधिकारी एएसआई सुरेश मीणा, कोतवाली थाने से ड्यूटी अधिकारी हवलदार रणवीर शेखावत, मीरा चौकी प्रभारी एएसआई ज्योति नायक, एसएचओ राजेश सिहाग मौके पर पहुंचे। कमला बिश्नोई, प्रदीप धेरड़, सलीम अली चाेपदार, सोनू अनेजा, भाजपा नेता सुमित नागपाल सहित बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में घायल के इलाज में मदद के लिए देर रात तक जुटे हुए थे।
खबरें और भी हैं...