पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khat News Rajasthan News Deathly Careless Male Nurse Gave 10 Pill To Patient Apo

जानलेवा लापरवाहीमेल नर्स ने मरीज को एक की जगह 10 गोली दे दी, एपीओ किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लक्ष्मणगढ| कस्बे के रेफरल अस्पताल में गुरुवार को मेलनर्स की जानलेवा लापरवाही सामने आई है। रेफरल अस्पताल में मेलनर्स प्रथम राकेश कुमार ने एक मरीज को बीपी कम करने की एक गोली की जगह 10 गोली थमा दी। डॉक्टर के अनुसार यह जानलेवा साबित हो सकता था। कारण पूछने पर मेल नर्स ने डॉक्टर के साथ गाली-गलौच किया। इसके बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर मेल नर्स को एपीओ कर िदया गया। जानकारी के अनुसार रेफरल अस्पताल में 75 वर्षीय शांति देवी को बीपी कम करने के लिए शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर अमित गुप्ता ने पर्ची पर एक गोली जीभ पर रखने के लिए िलखी। मेलनर्स प्रथम राकेश कुमार ने एक गोली की जगह 10 गोली का पूरा पत्ता मरीज को थमा दिया। मरीज व परिजनों ने इसकी शिकायत डॉक्टर से की। इस पर डॉक्टर अमित गुप्ता ने मेल नर्स से पूछा कि 10 गोली क्यों दी। इससे मरीज की जान को खतरा हो सकता है। इस पर मेल नर्स ने डॉक्टर के साथ गाली-गलौच करते हुए कहा कि यह उसका कार्य नहीं है। भले ही मरीज के साथ कुछ भी हो। मामले की गम्भीरता को देखते हुए रेफरल अस्पताल प्रभारी द्वारा उच्चाधिकारियों से वार्ता कर मेल नर्स प्रथम राकेश कुमार को कार्य में लापरवाही बरतने पर एपीओ कर दिया गया।
खबरें और भी हैं...